herzindagi

माधुरी दीक्षित से लेकर रानी मुखर्जी तक, पर्दे पर इन एक्ट्रेसेस ने बाप और बेटे दोनों संग किया रोमांस

हिंदी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने कई दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उनकी एक्टिंग और ख़ूबसूरती का जलवा आज भी लोगों के बीच बरकरार है। इन एक्ट्रेसेस का करियर काफ़ी लंबा रहा है, ऐसे में उन्हें पर्दे पर बाप और बेटे दोनों के संग रोमांस करने का मौका मिला। इस लिस्ट में पुरानी ही नहीं बल्कि कई नई एक्ट्रेसेस के भी नाम शामिल हैं। पर्दे पर पिता और बेटे दोनों के संग एक्ट्रेसेस की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को ख़ूब पसंद आई। आइए देखते हैं इन एक्ट्रेसेस को कौन-कौन सी फ़िल्मों में बाप और बेटे दोनों संग काम करने का मौका मिला।

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 07 Jun 2021, 20:06 IST

माधुरी दीक्षित

Create Image :

पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग और डांस परफ़ॉर्मेंस के लिए मशहूर माधुरी दीक्षित ने रणबीर कपूर और ऋषि कपूर दोनों के साथ काम किया है। फ़िल्म ‘याराना’ और ‘प्रेम ग्रंथ’ में ऋषि कपूर के अपोज़िट नज़र आने वाली माधुरी 'ये जवानी है दीवानी में' का गाना घाघरा में रणबीर कपूर के साथ ज़बरदस्त डांस करती नज़र आईं थीं। इस गाने में रणबीर कपूर माधुरी दीक्षित के साथ फर्ल्ट करते दिखाई दिए। ऋषि कपूर और रणबीर के अलावा माधुरी एक और बाप-बेटे की जोड़ी के साथ नज़र आ चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना की। जी हां माधुरी फ़िल्म ‘दयावान’ में विनोद खन्ना के साथ रोमांस करती नज़र आईं थीं। वहीं वह फ़िल्म ‘मोहब्बत’ में भी बेटे अक्षय खन्ना संग इश्क़ फ़रमाती नज़र आईं।

रानी मुखर्जी

Create Image :

रानी मुखर्जी ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों के साथ काम किया है। फ़िल्म ‘बंटी और बबली’, ‘युवा’, और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में अभिषेक बच्चन के साथ काम करने के अलावा वह फ़िल्म ब्लैक में अमिताभ के संग भी रोमांस करती नज़र आई हैं। पर्दे पर दोनों एक्टर्स के साथ रानी मुखर्जी ने किसिंग सीन भी दिया है।

श्रीदेवी

Create Image :

बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी अदायगी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। श्रीदेवी का करियर काफ़ी लंबा रहा था, उन्होंने पर्दे पर 70 के दशक के कई एक्टर्स के साथ काम किया, जिसमें धर्मेंद्र भी शामिल हैं। ख़ास बात है कि श्रीदेवी धर्मेंद्र के अलावा उनके बेटे सनी देओल के साथ भी काम कर चुकी हैं। 'वतन के रखवाले', 'फ़रिश्ते', 'नाका बंदी', और 'सल्तनत' जैसी फ़िल्मों में श्रीदेवी ने धर्मेंद्र के साथ काम किया था। वहीं फ़िल्म निगाहें में वह सनी देओल के साथ भी रोमांस करती नज़र आईं थीं।

 

डिंपल कपाड़िया

Create Image :

डिंपल कपाड़िया ने 80 के दशक में कई हिट फ़िल्मों में काम किया। पर्दे पर सनी देओल के साथ रोमांस करने के अलावा वह धर्मेंद्र के भी अपोज़िट नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने फ़िल्म ‘मस्त कलंदर’ और ‘दुश्मन देवता’ में धर्मेंद्र के साथ काम किया था। वहीं सनी देओल के साथ वह फ़िल्म ‘मंज़िल मंज़िल’ में नज़र आई थीं। धर्मेंद्र-सनी देओल के अलावा डिंपल कपाड़िया अक्षय खन्ना और विनोद खन्ना के साथ भी रोमांस कर चुकी हैं। 'इंसाफ़', 'लेकिन', और 'बंटवारा' जैसी फ़िल्मों में विनोद खन्ना के अपोज़िट नज़र आने वाली डिंपल कपाड़िया फ़िल्म ‘दिल चाहता है’ में अक्षय खन्ना के अपोज़िट नज़र आई थीं।

हेमा मालिनी

Create Image :

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी के साथ हर स्टार काम करने की ख़्वाहिश रखता है। बॉलीवुड में उन्हें अपनी पहली फ़िल्म में राज कपूर के साथ रोमांस करने का मौका मिला। फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ में हेमा मालिनी राजकपूर के अपोज़िट नज़र आईं थीं। इसके बाद वह उनके बेटे रणधीर कपूर के साथ भी नज़र आईं। ‘हाथ की सफ़ाई’, ‘चाचा भतीजा’, और ‘गिन्नी और जॉनी’ जैसी फ़िल्मों में वह उनके साथ नज़र आ चुकी हैं।

काजल अग्रवाल

Create Image :

हिंदी सिनेमा में भले ही काजल अग्रवाल ने चुनिंदा फ़िल्मों में काम किया हो, लेकिन साउथ की वह हिट एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ की फ़िल्मों में भी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है। जिसमें चिंरजीवी और राम चरण शामिल हैं, एक्ट्रेस ने दोनों बाप-बेटे का साथ पर्दे पर रोमांस किया है। फ़िल्म ‘कैदी नं० 150’ में काजल अग्रवाल ने चिरंजीवी के साथ काम किया था, जबकि 'मगधीरा' और 'गोविंदुडु अंदारिवडेले' जैसी फ़िल्मों में वह राम चरण के अपोज़िट नज़र आ चुकी हैं।

 

अमृता सिंह

Create Image :

फ़िल्मों से दूर अमृता सिंह अपनी पर्सनल लाइफ़ को एन्जॉय कर रही हैं, हालांकि एक वक़्त था जब वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं। पर्दे पर उन्हें बाप और बेटा दोनों के साथ काम करने का मौका मिला। अमृता सिंह अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘बेताब’ में सनी देओल के अपोज़िट नज़र आई थीं। इसके बाद उन्हें धर्मेंद्र के साथ फ़िल्म ‘सच्चाई की ताक़त’ में काम करने का मौका मिला। इस फ़िल्म में वह धर्मेंद्र की पत्नी के रूप में नज़र आईं थीं।

रकुल प्रीत सिंह

Create Image :

रकुल प्रीत सिंह हिंदी और साउथ दोनों ही फ़िल्मों में काफ़ी एक्टिव हैं। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य दोनों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। फ़िल्म ‘मनमधुडु’ 2 में वह एक्टर नागार्जुन के साथ रोमांस करती नज़र आईं थीं। वहीं फ़िल्म ‘रारंडोई वेदुका चुधम’ में नागा चैतन्य के अपोज़िट नज़र आईं थीं। दोनों बाप-बेटे के साथ उनकी जोड़ी लोगों को ख़ूब पसंद आई थी।

Madhuri Dixit To These Actresses Who Romanced With Both Father And Son | madhuri dixit to these actresses who romanced with both father and son | Herzindagi