
करवा चौथ व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख की प्राप्ति के लिए रखती हैं। कई राज्यों में यह त्योहार मनाया जाता है। इस व्रत को पूरे विधि- विधान के साथ किया जाता है। इस करवा चौथ के व्रत में करवा की थाली, छलनी, करवा, लोटा आदि का बहुत महत्व होता है।
आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे करवा चौथ की पूजा थाली को सुंदर और खूबसूरत तरह से सजा सकती हैं।
आप छोटे- छोटे कई सारे डिजाइन के मिरर का यूज करके पूजा की थाली को सजा सकती हैं। मार्केट में कई सारे तरह के मिरर आपको मिल जाएंगे। आप मिरर की मदद से एक तरह की डिजाइन बना कर अपनी थाली को सजा सकती हैं।
इससे थाली बहुत सुंदर लगेगी और आपकी थाली को एक अलग लुक मिल जाएगा।
इसे भी पढे़ंः Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

आप रंग-बिरंगे फूलों की मदद से अपनी थाली को सजा सकती हैं। सजावट के लिए आप फूलों को एक पैटर्न में थाली पर ग्लू की मदद से सजा सकती हैं।(करवा चौथ 2021: जानें करवा चौथ का त्योहार क्यों मनाया जाता है)
इसके अलावा अगर आपका मन सिर्फ एक तरह के फूलों से सजावट करना चाहते हैं तो थोड़े बड़े साइज के आर्टिफिशियल फूलों को थाली पर चिपका सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2022: इस साल बहुत ही शुभ मुहूर्त में पड़ेगा करवा चौथ, जानें व्रत की तिथि और महत्व

आपको बता दें कि अगर आप एक तरह से करवा की पूजा थाली पर, छलनी पर और करवा पर सजावट करेंगी तो वह भी देखने में बहुत सुंदर लेगगा। आप एक तरह के रंग के कपड़े से सजावट कर सकती हैं। इसके अलावा आप हल्के कपड़े की जगह वेलवेट के कपड़े से भी सजावट कर सकती हैं।
वेलवेट के कपड़े की सजावट करने के लिए आपको थाली पर वेलवेट के कपड़े को ग्लू की मदद से चिपकाना होगा फिर उस पर कई सारे छोटे-छोटे मिरर भी सजा सकती हैं। आप वेलवेट के डार्क रंग वोले कपड़े से ही सजावट करनी चाहिए।
आप थाली की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उस पर स्टील की छोटी कटोरियाँ रखें जिसमें आप सिंदूर या रोली रख सकती हैं। आपको इन कटोरियों को पहले अलग- अलग रंगों से पेंट करना होगा। इसके बाद आप स्पार्कल की मदद से थाली को सजा सकती हैं और फिर उन कटोरियों को भी स्पार्कल की मदद से सजा सकती हैं।
इन सभी तरीकों से आप थाली को सजा सकती हैं। इससे आपकी थाली बहुत सुदंर लगेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- shutterstock/indiamart/igp
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।