Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

कौन हैं Jigna Vora? बिग बॉस 17 के घर में किया लव लाइफ से जुड़ा खुलासा

Who is Jigna Vora: बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत हो चुकी है। जिग्ना वोरा इस साल कंटेस्टेंट के रूप में घर में पहुंची हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।   
Updated:- 2023-11-03, 18:54 IST
image

Who is Jigna Vora: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी हैं। पूर्व पत्रकार जिग्ना वोरा इस साल कंटेस्टेंट बनकर घर में पहुंची हैं। सलमान खान ने उनके पास्ट के बारे में ढेर सारी बातें शो के दौरान की। आइए जानते हैं जिग्ना वोरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

कौन हैं जिग्ना वोरा? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jigna vora (@jignavora21)

जिग्ना वोरा का जन्म 1974 में हुआ था। पूर्व पत्रकार और लेखक हैं। कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स की 'स्कूप' सीरीज में भी जिग्ना के जीवन पर आधारित कहानी दिखाई गई थी। जिग्ना पर हत्या के मामले में झूठा आरोप लगाया गया था, जिस वजह से उन्हें जेल हुई थी। 

जिग्ना वोरा बताती हैं, "एक समय पर सिटी में जो भी क्राइम होता था, सबसे पहले फोन मुझे आता था। एक टाइम ऐसा आया, जब मैं खुद ब्रेकिंग न्यूज बन गई और इन्हीं न्यूज ने मेरी जिंदगी बदल दी।" बिग बॉस 17 में जिग्रा घरवालों को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।

जिग्ना वोरा की लव लाइफ के बारे में जानें (Jigna Vora Love Life)

मुनव्वर फारुकी से बात करते हुए जिग्ना वोरा ने कहा कि उन्होंने आज भी उस समय और तारीख को याद किया जब वो अपने एक्स से मिली थीं।

उन्होंने कहा, "मुझे तारीखें और समय पता है, हम पिछले 14 साल में 5 बार मिले'. 25 नवंबर, 2019  में हम दोनों ने आखिरी बार कॉल पर बात की थी।"

 

इसे भी पढ़ेंः HZ Exclusive: 'दिल, दिमाग और दम' की थीम पर तैयार हुआ बिग बॉस 17 का घर, HZ के साथ आप भी करें हाउस टूर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jigna vora (@jignavora21)

जिग्ना वोरा की लाइफ पर बन चुकी है स्कूप वेब सीरीज 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jigna vora (@jignavora21)

जिग्ना वोहरा पर पुलिस ने छोटा राजन समेत 10 अन्य आरोपियों के साथ मामला दर्ज किया था। 25 नवंबर 2011 में जिग्ना को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और 27 जुलाई 2012 को उन्हें जमानत दे दी गई।  

जिग्रा की इसी आपबीती की कहानी हमें स्कूप वेब सीरीज में देखने के लिए मिली थी। स्कूप वेब सीरीज में करिश्मा पन्ना ने काम किया था। Imdb की रेटिंग के मुताबिक स्कूप वेब सीरीज को 7.6 रेटिंग मिली है। करिश्मा तन्ना के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, हरमन बावेजा और प्रोसेनजीत चटर्जी ने स्कूप वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

जिग्ना का एक बेटा है। वो बिग बॉस में आने से पहले स्प्रीच्यूल कोच और टैरो कार्ड रिडर की तरह काम कर रही थीं। 

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 17: शुरू हुआ नया खेल, इस बार घर के अंदर आए ये सेलेब्स, बदल गए हैं कुछ जरूरी नियम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।