Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

iPhone 14 : 7 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे नए फीचर्स

सितंबर 2022 को एप्पल iPhone 14 सीरीज के अलावा दूसरे प्रॉडक्ट्स का भी ऐलान कर सकता है।  
Updated:- 2022-09-05, 16:07 IST
image

टेक और एप्पल के प्रोडक्ट्स को पसंद करने वालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस साल 7 सितंबर 2022 को एप्पल iPhone 14 का ऐलान कर सकता है। पूरी दुनिया की नजरें इस इवेंट पर टिकी होंगी। खबरों की मानें तो एप्पल आईफोन 14 सीरीज के अलावा स्मार्टवॉच सहित दूसरे कई प्रोडक्ट्स का भी लॉन्च करेगी। ऐसे में एप्पल यूजर्स के लिए काफी खुशी की बात हैं। चलिए जानते है एप्पल इस बार कौन- कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है और उनके क्या दाम होगें।

iphone

iPhone 14 और 14 Pro

एप्पल 7 सितंबर 2022 को आईफोन 14 और आईफोन 14 Max लॉन्च करने वाली हैं। ऐसे में कहा यह जा रहा है कि एप्पल आईफोन 14 का दाम आईफोन 13 से कम रखा जाएंगा। 

परफॉर्मेंस कैसी होगी

परफॉर्मेंस की बात करें तो आईफोन 14 और आईफोन 13 एक जैसे हो सकते हैं।  A16 Bionic को आईफोन 14 Pro और आईफोन 14 Pro Max सीरीज के लिए रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : iPhone खरीदने की है प्लानिंग तो इन ट्रिक्स से बचा सकते हैं बहुत सारे पैसे

नॉच पहले से भी होगा कम

एप्पल के आईफोन में नॉच बीते कुछ समय से काफी विवाद में रहा है। मगर ऐसा लग रहा है कि आईफोन 14 Pro सीरीज से हटा दिया जाएगा। 

कैमरा कैसा मिलेगा

कैमरा की बात करें तो आईफोन14 सीरीज प्रो और नॉन-प्रो लाइनअप के बीच अंतर और ज्यादा बढ़ेगा। आईफोन 14 प्रो सीरीज में इस बार 48MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : जिन कामों के लिए आप घंटों करते हैं खराब, वो तुरंत में निपटा देता है आपका आईफोन

फीचर्स क्या होंगे

अपकमिंग प्रो मॉडल में सैटेलाइट कनेक्टिविटी, एस्ट्रोफोटोग्राफी मोड जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलने की उम्मीद हैं। 

आईफोन के दाम क्या होगा

आईफोन 14 256GB वैरिएंट करीब 71,672 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। 

 

किस दिन होगा लॉन्च 

बता दें कि 07 सितंबर, बुधवार को रात 10 बजकर 30 मिनट पर एप्पल इवेंट आयोजित किया जाएंगा। इस दिन एप्पल आईफोन 14 के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली हैं। 

 

अगर आप भी एप्पल नए प्रोडक्ट्स का इंतजार कर रहें है तो यह इवेंट आपके लिए खास होने वाला हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।