मीलिए 24 साल की लड़की उर्वी से जिसने शुरू किया इंडिया का पहला समलैंगिक मैरिज ब्यूरो

24 साल की लड़की उर्वी जिसका मानना है कि इस वर्ल्ड में हर किसी को अधिकार है वह अपनी पसंद से अपने लाइफ पार्टनर को चुने इसलिए उर्वी ने इंडिया में पहला ऐसा मैरिज ब्यूरो खोला है जो समलैंगिक जोड़ों की शादी कराने का काम करता है। सिकंदराबाद आधारित इस मैट्रीमोनियल स्टार्टअप ने समलैंगिकों की लड़ाई को एक नया आयाम दिया है। यह स्टार्टअप मैट्रीमोनियल साइट के जरिए समलैंगिक जोड़ों की शादी करवा रहा है।
उर्वी शाह ने भारत की पहली और एकमात्र मैट्रीमोनियल सर्विस शुरू की है जो समलैंगिकों की शादी करवाती है और अभी तक कुल 21 समलैंगिक जोड़ों की शादी करवाई गई है।
इंडिया का फस्ट समलैंगिक मैरिज ब्यूरो
हर किसी का अधिकार है कि वह अपनी पसंद से पार्टनर चुनें, इसी बात को ध्यान में रखते हुए और इस तरह के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए भारत की पहली महिला ने समलैंगिग मैट्रीमोनियल सर्विस शुरू की गई है। अहमदाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय उर्वी शाह इस मैट्रीमोनियल सर्विस द्वारा समलैंगिग जोड़ों की शादी करवा रही है।

इस मैरिज ब्यूरो में होती है परिवार की काउंसलिंग
यह मैरिज ब्यूरो दो लोगों की सिर्फ पार्टनरशिप ही नहीं कराता है बल्कि यहां परिवार के लोगों की काउंसलिंग की सुविधा भी देता है। हर मैरिज ब्यूरो की तरह यहां भी आप अपनी पसंद, नापसंद और इच्छाओं के बारे में बता सकते हैं। इस ब्यूरो में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ब्यूरो क्लाइंट्स से फोन, स्काइप और फेसटाइम के जरीए जुड़ा रहता है। इसके अलावा ब्यूरो के पास मैचमेकर्स की पूरी टीम है जोकि क्लाइंट्स से सीधा संपर्क करती है।

उर्वी की पढ़ाई
उर्वी ने डिवेलपमेंट इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया से डिवेलपमेंट में ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने इस ब्यूरो की शुरुआत 23 साल की उम्र में की थी और उसके बाद अपने एक फ्रेंड के साथ मिलकर उन्होंने यह ब्यूरो शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने अपने ब्यूरो का रजिस्ट्रेशन अमेरिका के शिकागो में कराया और पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ब्यूरो की सीईओ बन गई। इसके बाद उन्होंने ब्यूरो का रजिस्ट्रेशन सिकंदराबाद कराया।
उर्वी का कहना है कि वह ऐसा काम करना चाहती थी जोकि समाज में सुधार ला सकें और आज उनकी इस मुहिम के साथ काफी लोग जुड़ रहे हैं।
21 समलैंगिक जोड़ों की कराई है शादी
यहां आपको बता दें कि इस ब्यूरो द्वारा अब तक 21 समलैंगिक जोड़ों की शादी करवाई जा चुकी है। इस मैरिज ब्यूरो के बारे में यह कहना गलत ना होगा कि इस मैरिज ब्यूरो की वजह से समलैंगिकों लोगों की लड़ाई को एक नया मोड़ मिला है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।