बारिश के कारण खराब हो गई हैं आपकी जूतियां, तो इन तरीकों से करें रीयूज

बारिश के कारण अगर आपकी रोजाना इस्तेमाल करने वाली जूतियां खराब गई हैं, तो आप उन्हें सही तरीके से साफ और रीयूज कर बगीचे और घर को सजा सकती हैं।

 
how to reuse jutti

बरसात के मौसम में जहां गर्मी और उमस से राहत मिलती है, तो वहीं घर में कई प्रकार की समस्या देखने को मिलती है। इस दौरान दीवारों में सीलन से लेकर कपड़ों से नमी पैदा हो जाती है, जिसे आसानी से खत्म कर पाना मुश्किल होता है। साथ ही इस दौरान सबसे बड़ी समस्या यह है कि रास्ते में जगह-जगह पर पानी भरा होने के कारण अच्छे से अच्छे जूते और चप्पल नमी के कारण खराब हो जाती है। अगर आप इन चप्पलों को केवल घर या बाजार जाने के लिए उपयोग करती हैं, तो कोई बात नहीं। लेकिन खराब या गंदी जूती को ऑफिस पहनकर जाने में अजीब लगता है। ऐसे में हम इन जूतियों, सैंडल और चप्पलों को फेंक देते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बेकार जूतियों को घर और बगीचे को सजाने के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

खराब जूतियों को कैसे करें रीयूज

jutti reuse idea

जूतियों का रीयूज करने के लिए जरूरी है, कि आप इन्हें अच्छी तरह से सुखा लें। इसके लिए सबसे पहले जूतियों को धूप में सुखा लें, ताकि जब आप इसका इस्तेमाल करें, तो बनाया गया सामान लंबे समय तक जस का तस रहें।

कोशिश करें कि जूतियों को धूप के बजाय हवा में सुखाएं। अब तौलिये या कॉटन कपड़े की मदद से पोंछ लें। अगर कुछ नमी बची है, तो इसके पेपर या पेपर टॉवल भर दें ताकि अंदर से गीलेपन को सोख सकें।

इसे भी पढ़ें-पेन के ढक्कन को बेकार फेंकने की बजाय, इन तरीकों से दोबारा करें इस्तेमाल

जूत्ती की मदद से बनाएं प्लांटर

बेकार हुई जूत्ती की मदद से आप घर को सजाने के लिए प्लांटर बना सकती हैं। साथ ही आप चाहें, तो इसे बगीचे को सजाने के लिए इसमें छोटे-छोटे फूल वाले पौधे जैसे नौ बजिया लगा सकती हैं। पौधा लगाने से पहले इसे वाटरप्रूफ पेंट की मदद से कलर दें। इसके बाद अपना मनपसंद रंग की मदद से इसे ऊपर से कलर करें। आप आप इसमें पौधे को लगा सकती हैं।

बनाएं की-चेन ऑर्गेनाइजर

sandal reuse idea

चाबी के छल्ले को एक जगह पर रखने के लिए आप बेकार हुई जूतियों का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए जूतियों को पेंट की मदद से कलर कर लें। इसके बाद इस पर फूल वाला कुछ डिजाइन बनाकर कील की मदद से दीवार पर लगा दें। साथ ही इसके अंदर फोम को ग्लू की मदद से फिक्स करें। अब आप इसके ऊपर अपनी चाबियों को फंसा सकती हैं।

गार्डन को सजाने के लिए बनाए शोपीस

How to make garden showpiece with jutti

बगीचे को सजाने के लिए अक्सर लोग बाजार से अलग-अलग प्रकार के डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं। अगर आपके पास बेकार जूतियां हैं, तो आप इसकी मदद से सजावट का सामान बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कार्डबोर्ड, प्लास्टिक ड्रम का ढक्कन, मोटा पाइप और पेंट कलर लें। अब इन सभी को गोल्डन पेंट की मदद से रंग लें। इसके बाद प्लास्टिक ढक्कन पर पाइप को ग्लू की मदद से चिपकार दें। अब इसे सूखने के लिए पूरी रात के लिए छोड़ दें। दूसरी तरफ आप अपने मनपसंद तरीके से सैंडल या जूतियों को पेंट कर सजा लें। सजाने के लिए इसे पाइप के किनारे पर चिपकाएं। अब इसे सूखने के बाद पाइप में आर्टिफिशियल फूल या रियल पौधों को लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-घर को सजाने के लिए कार्डबोर्ड से तैयार करें Hanging Flying Bird

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Meta AI, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP