herzindagi

Expert Tips: 26 मई को होगा साल का पहला संपूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा राशियों पर इसका असर

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को यानी कि 26 मई,बुधवार को पड़ेगा । चूंकि ये ग्रहण वैशाख जैसे पवित्र महीने की पूर्णिमा तिथि को पड़ रहा है इस वजह से इसका विशेष महत्त्व है।&nbsp; जाने माने ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी के अनुसार 26 मई 2021 को वैशाख शुक्ल पूर्णिमा, बुधवार को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारतवर्ष में मांद्य स्वरूप में ही दृश्य होगा यह ग्रहण धार्मिक दृष्टि से भारत के पूर्वी सुदूर के राज्यों को छोड़कर कोई ख़ास महत्व नहीं रखता है, अर्थात किसी प्रकार के यम नियम सूतक आदि मान्य नही होंगे। <img src="//images.herzindagi.info/image/2021/May/ramesh-ji-bhojraj-dwivedi.jpg" alt="ramesh ji bhojraj dwivedi" /> यद्यपि चंद्रमा की रश्मियां मन्धिम व कलुषित होने&nbsp; के कारण राशियों पर इसका प्रभाव जरूर रहेगा। इस ग्रहण का प्रभाव भारत के पूर्वोत्तर भाग और जापान में अधिकतर रहेगा। आइए जानते हैं कि इस चंद्रग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव होने वाला है। &nbsp;

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 17 May 2021, 14:05 IST

मेष राशि

Create Image : Pixabey

मेष राशि के जातक अपने प्रियजनों के साथ संवाद करें। इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण थोड़े परेशानियों वाले संकेत दे रहा है। अपनी परेशानियों की वजह से बच्चों पर गुस्सा दिखाने की जगह शांत रहें। स्वास्थ्य के हिसाब से थोड़ा मुश्किल समय है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। धन लाभ के लिए ये समय शुभ संकेत दे रहा है।  

मकर राशि

Create Image : pixabey

मकर राशि के लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण अच्छा साबित होने वाला है। आर्थिक लाभ के लिए भी अच्छा समय है। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, धैर्य रखें और ध्यान करें। संतान के सुख की प्राप्ति होगी, विद्या अध्ययन कर रहे लोगों को विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

कुंभ राशि

Create Image : pixabey

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। माता को कष्ट मिलने के संकेत मिल रहे हैं, साथ ही थोड़े शुभ संकेत भी मिल सकते हैं जैसे भूमि, वाहन से लाभ मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है, इसलिए कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाकर रखें। अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

Create Image : pixabey

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अधिक देखभाल की आवश्यकता है। वाद-विवाद से बचें और गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद करने का प्रयास करें। मीन राशि के लोगों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण सामान्य होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर फंसे हुए हैं, तो विजय प्राप्त होने के संकेत हैं। 

वृषभ राशि

Create Image : freepik

इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन साथ ही कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होने और मनोकामनाएं पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है, लेकिन वित्तीय लाभ के लिए अच्छा समय है। किसी को कठोर शब्द न बोलें। पार्टनर की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। जहां तक संभव हो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और व्यर्थ के खर्चों से बचें। 

मिथुन राशि

Create Image : freepik

मिथुन राशि के लिए चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आएगा। इस राशि के लोगों के खर्चों में थोड़ी कटौती होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और परिश्रम अधिक करना पड़ेगा किंतु सफलता मिलेगी। जहां तक हो सके तर्क-वितर्क से बचें। 

कर्क राशि

Create Image : pixabey

इस समय में आप अधिक आध्यात्मिक हो जाएंगे। ईश्वर भक्ति की ओर ध्यान केंद्रित करेंगे और मानसिक तनाव से बचेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। चिकित्सा मुद्दों के लिए सचेत होने की आवश्यकता है। इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा लेकिन समाज में इन्हें अपयश की प्राप्ति हो सकती है। चंद्र ग्रहण, कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। 

सिंह राशि

Create Image : freepik

सिंह राशि के रिश्तों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं। मामूली आर्थिक नुकसान के साथ, वित्त और खर्च होने के संकेत हैं। इस राशि के लोग अगर किसी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा और आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छे प्रभाव लेकर आएगा। 

कन्या राशि

Create Image : freepik

नौकरी में वृद्धि और स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी पेशे में भाग्य और आर्थिक लाभ मजबूत होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचें और अपने आस-पास के लोगों के साथ धैर्य रखें। इस राशि के लोगों को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा किंतु आमदनी कम होगी। व्यर्थ के खर्चे करने से बचें।  

तुला राशि

Create Image : pixabey

तुला राशि के लोगों को धन की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं इसलिए फिजूल खर्चों से बचें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हल्के फुल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं, किंतु कोई बड़ी बीमारी होने का कोई संकेत नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पार्टनर की सेहत के प्रति भी सचेत रहें। 

 

वृश्चिक राशि

Create Image : freepik

अपने स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद और मतभेद के संकेत है। आर्थिक नुक्सान होने के भी संकेत मिल रहे हैं, इसलिए फिजूल के खर्चों को नियंत्रित करें। ईश्वर की भक्ति में लीन होने की कोशिश करें, सफलता अवश्य मिलेगी। 

धनु राशि

Create Image : pixabey

इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है क्योंकि चंद्र ग्रहण आर्थिक नुकसान के संकेत दे रहा है। लेकिन कुछ अच्छे संकेत भी मिल रहे हैं जैसे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। 

 

Expert Tips: 26 मई को होगा साल का पहला संपूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा राशियों पर इसका असर | how does first lunar eclipse of year may 26 affect zodiac signs | Herzindagi