Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Home Decor Tips: इंटीरियर में ये थोड़े से बदलाव आपके घर को देंगे ‘कूल लुक’

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप बहुत कुछ करती होंगी। इस बार अपने घर के इंटीरियर में थोड़ा बदलाव करें। यह आपको कूल-कूल फीलिंग देगा। 
Updated:- 2019-04-29, 11:27 IST
image

गर्मियों का मौसम अपने चरम पर है। इस मौसम में बहुत जरूरी है कि अपने शरीर को ठंडा रखा जाए। इसके लिए अपने खान-पान से लेकर लोग अपने रहन-सहन तक में बदलाव करते हैं। घरों में एसी और कूलर लगाए जाते हैं ताकि घर ठंडा बना रहे। इसके अलाव कुछ लोग घर में ऐसे पेड़ पौधे लगाते हैं, जो घर को कूललिंग इफेक्ट देते हैं। मगर, इन सबके अलावा आपको अपने घर के इंटीरियर में भी हल्के-फुल्के बदलाव करने चाहिए। यह बदलाव आपको ठंडक का अहसास करा सकते हैं। इन बदलावो से जहां एक तरफ आपके घर को नया लुक मिलेगा वहीं दूसरी तरह आपकी आंखों को सकून भी। तो फिर देर किस बात की, हम आपसे कुछ समर इंटीरियर आइडियाज शेयर कर रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने घर में छोटे बदलाव कर उसे समर सीजन के लिए तैयार कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: घर में लाना है गुड लक तो वास्तु के अनुसार लगाएं आईना

Cool Interior Look latest

घर के पर्दे और बेडशीट में बदलाव 

समर सीजन के आते ही सबसे पहले आपको अपने घर के खिड़की दरवाजों के पर्दों को बदलना चाहिए। इस मौसम में हल्के रंग जैसे, पिंक, लाइट ब्लू, ऑरेंज, लाइट पर्पल और व्हाइट कलर को कर्टेंस के लिए चुनें। इसके साथ ही अगर आपको प्लेन की जगह प्रिंटेड पर्दे लगाने हैं तो आपको हल्के और फ्लेरल प्रिंट्स को प्रिफरेंस देनी चाहिए। इतना ही नहीं आपको कर्टेंस के फैब्रिक पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको बेहद लाइट या यूं कहें शीर फैब्रिक का यूज करना चाहिए।

 

बाजार में आपको बहुत सारे सी-थ्रू फैब्रिक के कर्टेंस मिल जाएंगे। ऐसे पर्दे हवादार होते हैं और साथ ही इनके द्वारा घर में नेचुरल हवा और प्रकाश का प्रवेश हो पाता है। वहीं आपको अपने घर की बेडशीट और कुशन कवर चेंज कर देने चाहिए। इनमें भी आपको हल्के रंग और फ्लोरल प्रिंट का इस्तेमाल करना चाहिए। कॉटन फैब्रिक के ही बेडशीट और कुशन कवर लेने चाहिए। इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी। 

इसे जरूर पढ़ें: लिविंग रूम की डेकोरेशन में इन वास्तु टिप्स का रखेंगी ध्यान तो फैमिली रहेगी पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर

summer home decor ideas

लाइट्स बदलें 

अगर आप यलो लाइट यानी ब्ल्ब का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो आपको अपने घर में लाइट कलर की लाइट्स यानी व्हाइट, पिंक और ब्लू लाइट्स का यूज करना चाहिए। कोशिश करें कि आपके घर में ज्यादा नेचुरल लाइट्स का प्रवेश हो। इससे आपका घर सेनेटाइज भी हो जाएगा और ठंडक भी मिलेगी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि घर में जितनी कम लाइट्स होंगी उतनी ज्यादा ठंडक होगी। मगर, ऐसा नहीं है। घर में कम वॉट की उचित मात्रा में लाइट होने के लिए आप छोटे बल्ब्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में डिजाइनर लाइट्स आती हैं, जिन्हें आप घर में डेकोरेशन के लिए यूज कर सकती हैं। यह भी आपके इंटीरियर को नया लुक देंगी। 

summer home interior ideas

इंडोर प्लांट्स 

बेशक आप घर के बाहर प्लांट्स लगाएं मगर, उससे भी ज्यादा जरूरी है कि समर सीजन में आप घर के अंदर भी प्लांट्स लगाने जरूरी हैं। यह घर के एटमॉसिफयर को शुद्ध करते हैं साथ ही घर में तरावट लाते हैं। इससे आंखों को भी सकून मिलता है।

 

हो सके तो उन पौधों को घर के अंदर लगाएं जो, कीटनाशक हों और गर्मियों में होने वाले मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोक सकें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।