Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:25 AM IST

इन गेम्स की मदद से अपने बच्चे को पढ़ाएं साइंस, बन जाएंगे जीनियस

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे गेम्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को साइंस पढ़ा सकती हैं।   
Updated:- 2022-12-28, 11:15 IST
image

अक्सर बच्चे साइंस, मैथ और इंग्लिश पढ़ने में अपना मन नहीं लगाते हैं। इससे उनके एग्जाम में मार्क्स भी कम हो जाते हैं। अगर आपका बच्चा साइंस पढ़ने में इंटरेस्ट नहीं लेता है तो आपको हम कुछ ऐसे गेम्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को साइंस विषय पढ़ा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन सभी गेम्स के बारे में। 

1)खेल-खेल में ऐसे पढ़ाएं साइंस 

how to teach science to your child in fun way

आपको अपने बच्चे को बॉडी पार्ट्स याद कराने के लिए उन्हें बॉडी फैक्ट्स बताने चाहिए। आप अपने बच्चे को तरह-तरह के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बता सकती हैं। इससे आपके बच्चे को बॉडी पार्ट्स याद होने के साथ-साथ फैक्ट्स भी याद हो जाएंगे। आप बच्चों को एक-एक अक्षर से जुड़े हुए बॉडी फैक्ट्स भी बता सकती हैं। इससे बच्चे की याद करने की क्षमता भी बढ़ेगी। 

2)पौधों के बारे में ऐसे पढ़ाएं

आपको अपने बच्चे को फन तरीके से पढ़ाने के लिए अपने बच्चे को गार्डन या किसी पार्क में ले जाएं और वहां पर उसे उसका फेवरेट फूल या फेवरेट पेड़ सेलेक्ट करने को कहें।

इसके बाद जब बच्चा आपको अपना फेवरेट फूल या पेड़ बता देगा तो आपको उसे उस पेड़ और फूल से जुड़ी हुई जानकारी देनी होगी।(अपने बच्चों को खेल-खेल में ऐसे सिखाएं इंग्लिश) इससे उसे साइंस पढ़ने में इंटरेस्ट डेवेलोप होगा और वह दूसरे पौधों और पेड़ों के बारे में भी जानने के लिए पढ़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: इन एप्स की मदद से आप बच्चो को सिखा सकती हैं बहुत कुछ

3)पास द बॉल

आपको अपने बच्चे को पास द बॉल गेम की मदद से साइंस पढ़ानी चाहिए। इस गेम में आप उसके दोस्तों को भी शामिल कर सकती हैं। इस गेम को खेलने के लिए आपको सबसे पहले एक गाना अपने फोन में प्ले करना होगा।

इसके बाद आपको एक बॉल सभी को पास करने के लिए कहना होगा और जब गाना रुकेगा तो आपको उस बच्चे से अपने फेवरेट टॉपिक के बारे में सभी को बताना होगा। इस तरह से आपके बच्चे को साइंस विषय से जुड़े हुए कई सारे टॉपिक भी समझ में आएंगे। 

इसे भी पढ़ें:  बच्चों से सीखें यह वर्कप्लेस स्किल्स, करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी

4)पिक द चिट

इस गेम में आपको अपने बच्चे के सामने कई सारी चिट बना कर रखनी होगी और इसमें से अपने बच्चे को एक चिट रोज उठाने के लिए कहना होगा।(स्टूडेंट्स के ऑनलाइन बिहेवियर के इन safety measures का रखें खास ख्याल)  इसके बाद जो टॉपिक उस चिट में निकलेगा वह आपको उसे एक उदाहरण देकर समझाना होगा। इस तरह से आपके बच्चे को पढ़ने में बहुत मजा आएगा और वह जल्दी ही कई सारे टॉपिक याद कर पाएगा।

इन सभी गेम्स की मदद से आपका बच्चा साइंस पढ़ने में इंटरेस्ट लेगा और उसे पढ़ने में भी बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।