वोट डालना हर महिला का अधिकार है और जो लड़कियां अपना वोट पहली बार डाल रही हैं उन्हें सरकार से क्या उम्मीद है आइए उन्हीं से जानते हैं।
Updated:- 2019-03-28, 20:28 IST
वोट डालना हर महिला का अधिकार है और जो लड़कियां अपना वोट पहली बार डाल रही हैं उन्हें सरकार से क्या उम्मीद है आइए उन्हीं से जानते हैं। मेरा Power वोट सर्वे के ज़रिए इस साल herzindagi.com हर महिला की इलेक्शन 2019 को लेकर उनकी राय जान रहा है। नई पीढ़ी एक नई सोच रखती है। सरकार बदलती है तो हर नई आने वाली सरकार से सभी की तरह नई पीढ़ी को भी कई उम्मीदें होती है। इस साल जो लड़कियां पहली बार वोट देने जा रही हैं उन्हें सरकार से किस बात की उम्मीद है और वो क्या चाहती हैं किन मुद्दों पर बात कर रही हैं ये सब इस वीडियो में आप देख सकती हैं।
दिल्ली के कमला नेहरू कॉलेज और गार्गी कॉलेज के पास जब हम सर्वे करने पहुंचे तो कॉलेड स्टूडेंट्स ने अपनी सोच को हमारे कैमरा पर शेयर किया। नई पीढ़ी अच्छी शिक्षा चाहती है। सरकार से अपने हर हक के बारे में खुलकर बात करना चाहती है और रिज़र्वेशन जैसे मुद्दों पर और भी क्लियेरिटी देखना चाहती है।
इस साल लोकसभा इलेक्शन में कई महिला नेता ऐसी हैं जिनसे आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। महिला वोट भी भारत की राजनीति में बड़ा महत्त्व रखता है। ऐसे में जो लड़कियां पहली बार वोट कर रही हैं उनकी आने वाली सरकार से क्या उम्मीदें हैं इसे सरकार को जरूर समझना होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।