दिव्यांका त्रिपाठी के लिए उनके मायके में हुई स्पेशल पूजा

दिव्यांका त्रिपाठी का घर भोपाल में हैं और जब भी वो अपने मायके जाती हैं उनके लिए कुछ ना कुछ स्पेशल होता है इस बार उनके लिए एक खास तरह की पूजा रखी गई थी। दिव्यांका के लिए रखी गई पूजा में उनके पैरों में महावर लगाई गई, इस पूजा में दिव्यांका ट्रेडिशनल लुक में बहुत ज्यादा सुंदर लग रही हैं।
'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल से अपने फैंस के दिल में अपने लिए खास जगह बनाने वाली दिव्यांका हमेशा अपनी फैमली के क्लॉज नजर आती हैं और अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर अपने घर भोपाल जाती रहती हैं।
दिव्यांका के घर में स्पेशल पूजा
दिव्यांका त्रिपाठी अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिस कारण उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें उनके फैंस को जानने का मौका मिलता है। दिव्यांका ने हाल ही में ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और इन तस्वीरों में दिव्यांका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दिव्यांका के साथ निभाई जा रही हैं कई रस्में
दिव्यांका के लिए उनके घर में एक स्पेशल पूजा रखी गई थी जिसमें उनके साथ कई तरह की रस्में निभाई गईं। बाकी करीबियों के साथ दिव्यांका को रस्म को पूरा करते हुए देखा जा सकता है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए जानकारी दी है कि वह अपने परिवार के साथ ये पूजा कर रही हैं।
दिव्यांका ने इस पूजा के लिए तैयार होते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उन्हें महावर लगवाते हुए देखा जा सकता है। दिव्यांका का ये ट्रेडिशनल लुक बेहद खास नजर आ रहा है।
लाल रंग के ट्रेडिशनल वियर में सजी बाकी महिलाओं के बीच दिव्यांका पूजा करते हुए दिख रही हैं। पूजा के बाद दिव्यांका के संग सभी ने ग्रुप सेल्फी ली।
दिव्यांका ट्रेडिशनल कपड़ों में बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं। शायद इसलिए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर टीवी एक्ट्रेस्स की लीस्ट में दिव्यांका की फैन फ्लॉइंग सबसे ज्यादा है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।