herzindagi

Bollywood के इन कपल्स का ब्रेकअप था बहुत खराब, दोबारा कभी नहीं किया साथ काम

बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े रहे हैं जो वैसे तो बहुत ज्यादा लाइमलाइट में रहे हैं, लेकिन एक बार ब्रेकअप होने के बाद एक दूसरे से काफी दूर हो गए। ये सभी अपने पार्टनर के साथ कई फिल्मों में या टीवी सीरियल में दिखें हैं, लेकिन ब्रेकअप के बाद सभी ने अपने एक्स पार्टनर के साथ कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया। कईयों के ब्रेकअप ने तो फैन्स को काफी निराश कर दिया। इसमें सलमान ऐश्वर्या और शाहिद प्रियंका के अलावा भी कई लोग शामिल हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं ऐसे ही 10 जोड़ों के बारे में।

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 20 Mar 2020, 13:03 IST

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

Create Image :

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सलमान खान और ऐश्वर्या राय का। इन दोनों की लव स्टोरी बहुत विवादों से घिरी रही। सलमान खान पर ये भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को थप्पड़ मारा था। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई जो बहुत ही बुरी तरह से पब्लिक ड्रामा के साथ खत्म हुई। इन दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। इतना ही नहीं इतने सालों में ये दोनों कभी एक साथ दिखे तक नहीं।

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय

Create Image :

विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कई चीज़ें तोड़ीं पहला तो उनका और ऐश्वर्या का रिश्ता और दूसरा उनका करियार और तीसरा फैन्स का भरोसा। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या का रिश्ता फिल्म 'क्यों हो गया ना' के सेट से शुरू हुआ था और ये रिश्ता लंबा नहीं चला था। फिर विवेक ने सलमान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इनका रिश्ता खत्म हो गया। उसके बाद ये दोनों साथ नजर नहीं आए।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु

Create Image :

जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु बी-टाउन के सबसे हॉट कपल में से एक थे। इनका रिश्ता 9 साल तक चला था। 'जिस्म', 'मदहोशी', 'ऐतबार', 'धन धना धन गोल' और ऐसी ही कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद ये दोनों अलग हो गए। दोनों ही ने अब अपनी-अपनी अलग दुनिया बसा ली है, लेकिन ये दोनों अपने ब्रेकअप के बाद कभी एक साथ नहीं दिखे और साथ ही साथ दोनों ने कभी किसी और फिल्म में एक साथ काम नहीं किया।

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

दोनों शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं और दोनों की ही शादी हो चुकी है, लेकिन फिल्म 'कमीने' के सेट पर शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, इस रिश्ते के बारे में कभी खुलकर किसी ने नहीं बोला, लेकिन फिर भी खबरें अपने आप में काफी थीं। ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला, यही नहीं प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला रिसेप्शन भी शाहिद ने अटेंड किया था। लेकिन इन दोनों ने फिर साथ में कोई फिल्म नहीं की।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

Create Image :

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी यकीनन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे थे। उनकी फिल्म 'धड़कन' अभी भी उनकी सबसे बेस्ट फिल्म कही जाती है। पर इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। शिल्पा ने अक्षय पर चीटिंग का आरोप भी लगाया था जब अक्षय ने शिल्पा की सबसे अच्छी दोस्त ट्विंकल से शादी कर ली थी। इन दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की।

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत

Create Image :

कंगना और ऋतिक रोशन का रिश्ता किस मोड़ पर आ गया था ये तो हम सभी ने देखा। कंगना का लगातार ऋतिक पर आरोप लगाना और ऋतिक का जवाब देना सब कुछ सुर्खियों का हिस्सा रहा। फिल्म 'कृष 3' के सेट पर ये दोनों करीब आए थे और फिर अलग हो गए। जिस तरह से इनका ब्रेकअप हुआ था उसके बाद इनका साथ फिल्म करना तो नामुमकिन ही था।

अमिताभ और रेखा

Create Image :

जब हम बात एक्स कपल्स की कर रहे हैं तो फिर रेखा और अमिताभ को कैसे भूला जा सकता है। इनकी आखिरी फिल्म थी 'सिलसिला'। इस फिल्म में जया बच्चन भी थीं। इस फिल्म में जिस तरह की कहानी दिखाई गई थी उसे लोग इन तीनों की असली कहानी कह रहे थे। इसके बाद रेखा और अमिताभ ने कोई भी फिल्म साथ नहीं की और अमिताभ पूरी तरह से जया बच्चन के साथ हो गए।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

Create Image :

90 के दशक में अक्षय कुमार का नाम एक और टॉप हिरोइन के साथ जुड़ा था और वो थीं रवीना टंडन। परदे पर भी उनकी जोड़ी सभी को पसंद थी। इन दोनों का रिश्ता तीन साल तक चला था। पर फिर अक्षय रवीना को छोड़ शिल्पा को डेट करने लगे थे और उसके बाद फिर ट्विंकल खन्ना को। ये दोनों अभी भी एक दूसरे से अच्छे से बात नहीं करते हैं और इन दोनों ने ब्रेकअप के बाद कोई भी फिल्म साथ में नहीं की।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

Create Image :

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने तो सगाई भी कर ली थी। इनकी फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया है' दर्शकों को पसंद नहीं आई थी, लेकिन इसी बीच इनके फैमिली ड्रामा के कारण इनका रिश्ता टूट गया था। उसके बाद अभिषेक और करिश्मा ने एक साथ कभी काम नहीं किया और यहां तक कि ये एक दूसरे से ठीक से मिले भी नहीं।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत

Create Image :

इन दोनों का रिश्ता टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से ही शुरू हुआ था। ये दोनों काफी करीब थे और एक साथ कई इवेंट्स में इन्हें देखा जाता था। इसके बाद धीरे-धीरे सुशांत को बॉलीवुड ऑफर आने लगे और वो अंकिता से अलग हो गए। इसके बाद दोनों कभी साथ नहीं दिखे और न ही किसी प्रोजेक्ट में साथ काम किया।