herzindagi

राज कपूर-नरगिस से लेकर शाहरुख-काजोल तक, ये हैं बॉलीवुड के 10 बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल्स

एक वो दौर था जब छाते के नीचे राज कपूर और नरगिस का रोमांस देखकर लोग दीवाने हो जाते थे, एक वो दौर भी आया जब शाहरुख और काजोल को एक साथ देखकर सरसों के खेत लोकप्रिय हो गए। दरअसल, बॉलीवुड के ऑन स्क्रीन रोमांस को देखा जाए तो यकीनन ऐसे कई कपल्स रहे हैं जिन्हें ऑनस्क्रीन लेजेंड्स कहा जा सकता है। ये वो कपल्स थे जिन्हें स्क्रीन पर देखकर लोगों ने रोमांस करना सीखा है।  50 के दशक से ही हमारी फिल्मों में न जाने कितने ही ऑनस्क्रीन कपल्स देखे गए हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे हैं जो आज भी लोगों को उतने ही ज्यादा पसंद हैं और उनकी फिल्मों को देखकर लोगों को दोबारा उनसे प्यार हो जाता है। तो चलिए आज इन ऑन स्क्रीन कपल्स के बारे में जानते हैं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 09 Apr 2021, 14:04 IST

राज कपूर और नरगिस

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 16

ये वो जोड़ा है जिसे हिंदी सिनेमा का गोल्डन कपल कहा जाता है। आखिर हो भी क्यों न इन्होंने ही हिंदी सिनेमा का वो आइकॉनिक सीन दिया है जिसमें छाते के नीचे ये दोनों रोमांस कर रहे हैं। ये सीन वाकई आज भी उतना ही लोकप्रिय है। 1948 का वो दौर था जब नई-नई आज़ादी मिली थी और हिंदी फिल्में बहुत लोकप्रिय हो रही थीं। 1948 में फिल्म 'आग' से इन्होंने पहली शुरुआत की थी। दोनों के करियर के सबसे खूबसूरत 8 सालों में इन दोनों ने 16 फिल्में साथ की जिनमें से अधिकतर सुपरहिट रही हैं। हालांकि, ये भी कहा जाता है कि इनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री इसलिए थी क्योंकि इनकी रियल लाइफ में भी पेयरिंग हो गई थी, लेकिन इसकी वजह से राज कपूर की शादीशुदा जिंदगी में बवंडर आ गया था। 

श्रीदेवी और अनिल कपूर

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 16

असल जिंदगी में देवर और भाभी और पर्दे पर हीरो-हिरोइन बनी इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इन दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जिसमें 'मिस्टर इंडिया, लम्हे, जुदाई, लाडला' आदि शामिल हैं। क्योंकि इनकी केमेस्ट्री फिल्म में ऐसी थी इसलिए 'मिस्टर इंडिया' फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी और अभी भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 7

ट्रैजडी किंग की जोड़ी जब खूबसूरत वैजयंतीमाला के साथ बनी तब लोगों को थोड़ा शक था, लेकिन इन दोनों की फिल्मों ने जो रंग दिखाया वो तो आज भी गहरा है। इनकी पहली फिल्म ही इतनी बड़ी हिट हुई कि आज तक उसे याद किया जाता है। वो फिल्म थी 1955 की 'देवदास' इसके बाद तो जैसे इस जोड़े की फिल्मों की झड़ी लग गई। दोनों को फिल्मों की सफलता के बाद एक साथ जोड़ा जाने लगा और ऐसा कहा जाता है कि दोनों का अफेयर भी रहा था, लेकिन ये कभी साथ नहीं आए। 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 40

शायद ही हिंदी सिनेमा का कोई ऐसा जोड़ा होगा जिसने इससे ज्यादा फिल्में की होंगी। ये दोनों एक यादगार जोड़ा है। हेमा मालिनी जो पहले से ही 'ड्रीम गर्ल' बन चुकी थीं और धर्मेंद्र को 'ही-मैन' कहा जाता था उस दौर में फिल्म 'शोले' में इनकी केमेस्ट्री देखकर लोगों ने तालियां बजाई थीं। वीरू और बसंती को आज भी याद किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। धर्मेंद्र की शादी में इसके बाद परेशानी आ गई और हेमा मालिनी के घर वालों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। ये दोनों ही भागकर शादी कर चुके थे और इसके लिए धर्मेंद्र और हेमा ने इस्लाम भी अपनाया था। 

 

रेखा और अमिताभ

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 18

 

अगर देखा जाए तो ये जोड़ा अपनी फिल्मी केमेस्ट्री अपनी असली केमेस्ट्री से लेकर आता था। एंग्री यंग मैन और उस समय की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत अदाकारा रेखा दोनों ही ऑन स्क्रीन काफी पसंद किए जाते थे। इन दोनों को लोग एक कपल के तौर पर देखना चाहते थे, लेकिन रेखा, अमिताभ और जया बच्चन का लव ट्रायंगल तो जैसे मश्हूर हो गया। ये तीनों एक साथ सिर्फ एक ही फिल्म में आए और उसमें भी लव ट्रायंगल ही दिखाया गया था। 

शर्मीला टैगोर और शम्मी कपूर

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 12

बंगाली ब्यूटी और पंजाबी मुंडा इन दोनों ने जो फिल्में की वो लोगों के मन में बस गईं। 'कश्मीर की कली' का वो गाना याद है 'ये चांद सा रौशन चेहरा' जिसे आज भी लोग बखूबी गुनगुनाते हैं। इसके अलावा 'ईवनिंग इन पैरिस' फिल्म को भी लोगों ने बहुत पसंद किया। उस दौर में शर्मीला टैगोर और शम्मी कपूर को एक हिट कपल माना जाने लगा था। दोनों के लिंक अप की खबर कभी नहीं आई और शायद यही ऐसा जोड़ा है जिसे सिर्फ रील लाइफ में ही इतना पसंद किया गया है। 

 

शाहरुख खान और काजोल

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 12

राज और सिमरन की कहानी तो आपको पता ही होगी। 1990 और 2000 के दशक के सबसे हिट कपल्स में से एक थे राज और सिमरन। ये दोनों एक साथ 12 फिल्मों में नजर आए और इन्हें एक दूसरे के साथ इतना पसंद किया जाने लगा कि लोग इन्हें रियल लाइफ कपल समझने लगे। सबसे पहली बार फिल्म 'बाज़ीगर' में 1993 में ये दोनों साथ आए थे और उसके बाद तो जैसे इन्होंने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। इनकी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे और मुंबई के मराठा मंदिर में 2018 तक ये फिल्म चली है। एक दौर था जब शाहरुख और काजोल को फिल्म हिट होने की गारंटी माना जाता था। 

करिश्मा कपूर और गोविंदा

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 11

हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे फनी कपल के बारे में क्या कहा जाए। ये जोड़ा कुछ भी पहनता था, कुछ भी कहता था और कैसे भी रिएक्शन देता था ताकि लोग हंस सके। जितने भी कपल्स इस दौर में आए हैं उनमें से सबसे ज्यादा फनी करिश्मा कपूर और गोविंदा को ही कहा जा सकता है। 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू' जैसी कई फिल्में इनकी याद दिलाती हैं।

आमिर खान और जूही चावला

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 10

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बबली गर्ल जूही चावला ने कई हिट फिल्में दी हैं। 'तुम मेरे हो, इश्क, कयामत से कयामत तक' जैसी फिल्मों को आज भी याद किया जाता है। 'कयामत से कयामत तक' तो इनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने 9 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीते थे और जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी को लोगों के दिलों में बैठा दिया था। न ही आमिर खान ही मैन थे और न ही जूही चावला टिपिकल हिरोइन की तरह नाजुक और इन दोनों की चॉकलेटी जोड़ी लोगों के दिलों में बस गई थी। 

सलमान खान और माधुरी दीक्षित

Create Image :

कितनी फिल्में की हैं साथ- 4

इनकी फिल्मों का काउंट देखकर शायद आपको लगे कि ये तो कम हैं, लेकिन 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी और सलमान की जोड़ी को आज भी याद किया जाता है। इन्होंने कुल 4 फिल्में की थीं, लेकिन चारों ही हिट रही थीं और इन दोनों को बेस्ट जोड़ी माना जाने लगा था। प्रेम और निशा बनकर इन दोनों ने जो कमाल किया था वो शायद ही कोई कर पाया।