herzindagi

Birthday Special: रातों-रात फेमस हो गए थे मिलिंद सोमन, देखिए मॉडलिंग के समय की तस्वीरें

मिलिंद सोमन उन लोगों में से एक हैं जिनके आगे उम्र भी ठहर गई है। मिलिंद 'मेड इन इंडिया' के समय से ही कई लोगों के क्रश रहे हैं और अब 55 साल की उम्र में भी वो इतने फिट और परफेक्ट हैं कि उनके फैन्स को वो काफी मोटिवेट कर सकते हैं।  मिलिंद सोमन को 'आयरन मैन ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है। मिलिंद का जन्मदिन 4 नवंबर को होता है और इस मौके पर हम आपके सामने उनकी कुछ तस्वीरें और उनसे जुड़े कुछ फैक्ट्स लेकर आए हैं जिनके बारे में शायद आपको न पता हो। अब मिलिंद सोमन एक खुली किताब की तरह हैं, लेकिन पहले उनके साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 04 Nov 2020, 11:11 IST

स्कॉटलैंड से मुंबई आए थे मिलिंद-

Create Image :

मिलिंद का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। इसके बाद मिलिंद का परिवार लंदन के पास एक जगह शिफ्ट हो गया। 1972 में ही मिलिंद भारत आए और उन्हें यहां एडजस्ट होने में काफी दिक्कत होती थी क्योंकि वो ब्रिटिश इंग्लिश बोलते थे। 

आयरन मैन ऑफ इंडिया-

Create Image :

मिलिंद सोमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2004 में जब मुंबई मैराथन लॉन्च हुई तो मिलिंद सोमन ने उसमें दौड़ने का फैसला किया, वो पहले भी हाफ मैराथन में दौड़ा करते थे। उस समय वो अंतिम लाइन से बस कुछ ही किलोमीटर पहले गिर गए थे। इसके बाद ही उन्हें लगा कि उन्हें जिंदगी में कुछ और करना है और उन्हें अभी तक खुद पर ओवर कॉन्फिडेंस था। मिलिंद ने खुद को ट्रेन करना शुरू किया और 2015 में मिलिंद ने आयरन मैन ट्राईथालॉन जीती जिसे दुनिया के सबसे कठिन स्पोर्ट्स इवेंट्स में गिना जाता है। 

मिलिंद सोमन को अब उनका प्यार मिल चुका है और वो अंकिता कोनवर के साथ हैपिली मैरिड हैं। मिलिंद सोमन को हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाई। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

रह चुके हैं RSS का हिस्सा-

Create Image :

आपको शायद मिलिंद के बारे में ये फैक्ट न पता हो, लेकिन जब मिलिंद 10 साल के थे तब उनके पिता ने उन्हें अनुशासन सिखाने के लिए आरएसएस का हिस्सा बनाया था। मिलिंद इस बारे में याद करके कहते हैं कि उस वक्त आरएसएस में कोई निगेटिविटी नहीं थी और उन्हें बहुत अच्छी चीज़ें सिखाई जाती थीं। उन्होंने कई कैम्प्स में भी हिस्सा लिया था। 

इंजीनियर बनते-बनते मॉडल बन गए थे मिलिंद-

Create Image :

मिलिंद को पहली मॉडलिंग जॉब 1988 में मिली थी। उस समय वो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए डिप्लोमा कर रहे थे। मिलिंद को तब तक ये नहीं पता था कि मॉडलिंग से भी इस तरह से पैसे कमाए जा सकते हैं। मिलिंद सोमन ने वो ऑफर ले लिया और उसके बाद उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा। 

रातों-रात हो गए थे फेमस-

Create Image :

मिलिंद सोमन वैसे तो 1988 से मॉडलिंग कर रहे थे, लेकिन एक प्रोजेक्ट उन्हें ऐसा मिला कि वो रातों-रात फेमस हो गए। ये प्रोजेक्ट था अलीशा चिनॉय के वीडियो 'मेड इन इंडिया' का। 1995 का ये म्यूजिक वीडियो इतना हिट हुआ कि मिलिंद सोमन पूरे भारत के क्रश बन गए और उनके कई फैन्स बनते चले गए। 

 

सफलता के साथ शुरू हुए विवाद-

Create Image :

मिलिंद सांतवे आसमान पर थे जब उन्होंने मधु सप्रे के साथ टफ शूज का एड किया था। इस एड के खिलाफ 1995 में मुंबई पुलिस की तरफ से ही केस दर्ज किया गया था। इस एड में दोनों मॉडल न्यूड थे और उनके आस-पास एक सांप लिपटा हुआ था। इस तस्वीर ने सनसनी मचा दी थी और इसके खिलाफ कोर्ट केस 14 साल चला था। 

कैप्टन व्योम बन जीता था दिल-

Create Image :

मिलिंद सोमन ने इसके बाद 'कैप्टन व्योम' नामक साइंस फिक्शन शो में काम किया था। 1998-1999 में ये शो काफी फेमस हुआ था और मिलिंद की फैन फॉलोविंग बहुत बढ़ गई थी। 

मिलिंद का सबसे यूनीक रोल-

Create Image :

मिलिंद सोमन ने 2002 की फिल्म 'अग्निवर्षा' में आर्यवासु का रोल निभाया था। फिल्म तो फ्लॉप हो गई थी, लेकिन मिलिंद की प्रेजेंस को लोगों ने नोटिस किया था और उस रोल में उनका भोलापन देखा था। मिलिंद ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया जैसे '16 दिसंबर, रूल्स, भ्रम, से सलाम इंडिया, भेजा फ्राई आदि।'

 

पहली इंटरनेशनल फिल्म को-स्टार से कर ली थी शादी-

Create Image :

मिलिंद सोमन को 2006 में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' में रोल मिला था। ये फ्रेंच-जर्मन-इंडियन फिल्म थी और इस फिल्म में उन्हें 'जालन' का किरदार निभाना था। बड़े बालों के साथ मिलिंद का लुक बहुतों को पसंद आया था और इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते मिलिंद ने अपनी को-स्टार और फ्रेंच एक्ट्रेस मायलीन जैम्पाओनी से 2006 में ही शादी कर ली थी। हालांकि, इन दोनों ने 2008 में अलग होने का फैसला लिया था और 2009 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था। 

सुल्तान के रोल में बैठे थे फिट-

Create Image :

एक और इंटरनेशनल फिल्म 'Arn -The Knight Templar (2007)' में मिलिंद ने सलादिन का रोल किया था। ये मिस्र का सुल्तान और अय्युबिद साम्राज्य का संस्थापक था। मिलिंद का लुक उस फिल्म में भी तारीफ के काबिल था।