आलिया ने कुछ यूं करवाए रणबीर को दादी कृष्ण राज कपूर के आखरी दर्शन

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राजकपूर की वाइफ कृष्णा राज कपूर का हाल ही में निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड इकट्ठा हुआ था मगर, दुख की बात यह है कि उन्हीं के परिवार के कुछ लोग उनकी अंतिम यात्रा में उनके साथ नहीं थे। दरअसल, यहां बात हो रही हैं ऋषी कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर की। यह तीनों ही कृष्णा कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वे भारत में नहीं थे। मगर, बावजूद इसके रणबीर ने अपनी दादी कृष्णा राज कपूर को यूएसए में बैठे-बैठे देख लिया।
आलिया ने रणबीर को कराए दादी के अंतिम दर्शन
गौरतलब है कि 83 वर्ष की उम्र में कृष्णा राज कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। मगर, उनके बेटे ऋषी कपूर बहू नीतू कपूर और पोता रणबीर कपूर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वह भारत में न हो कर उस यूएसए में थे। दरअसल, ऋषी कपूर के इलाज के लिए तीनो यूएसए गए हुए हैं और वहां ऋषी का इलाज चल रहा था जिस वजह से वह तुरंत भारत नहीं पहुंच सके। मगर, बावजूद इसके रणबीर ने अपनी दादी के अंतिम दर्शन कर लिए। यह संभव हो सका उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया की वजह से। आलिया ने वीडियो कॉल के जरिए रणबीर को उनकी दादी को पूरा फ्यूनरल दिखाया। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात को साबित कर रहा है कि आलिया कृष्णा राज कपूर के फ्यूनरल के वक्त पूरे समय रणबीर के साथ वीडियो चैट में व्यस्त थीं। वह वीडियो के जरिए रणबीर को पल-पल की खबर दे रही थीं। इतना ही नहीं आलिया ने इस मुश्किल वक्त में रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी का भी साथ दिया और पूरे समय उनका हाथ थामें रहीं।

दादी के बेहद करीबब थे रणबीर
बता दें कि रणबीर कपूर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से बहुत करीब थे। दोनों ही एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। कृष्णा रणबीर की सारी फिल्में देखती थीं। रणबीर भी अक्सर सोशल मीडिया में दादी के साथ अपनी फोटो शेयर किया करते थे। कई बार रणबीर इस बात का जिक्र कर चुके थे कि वह अपनी दादी के बेहद करीब हैं और उनके साथ वक्त गुजारना उन्हें बहुत पसंद है।
View this post on Instagram
फिलहाल कृष्णा राज कपूर इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं मगर, उनके जाते-जाते यह बात साबित हो गई है कि आलिया, रणबीर कपूर से कितना जुड़ चुकी है और उनके हर दुख सुख में उनके साथ हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।