herzindagi

Wedding Anniversary: आकाश-श्लोका की ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, जानिए दोस्ती से पति-पत्नी बनने तक का सफर

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी को पूरे दो साल हो गए हैं। 09 मार्च 2019 को ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पूरी शादी ‘राधे कृष्णा’ थीम पर हुई थी। कार्ड से लेकर घर की सजावट तक में कृष्ण की लीलाएं और राधा से उनका प्रेम दिखाई दिया। आकाश और श्लोका मेहता की लव स्टोरी भी काफी मजेदार है, एक अच्छे दोस्त से दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी में श्लोका मेहता को गोवा में प्रपोज किया था। अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। साथ ही वह 'श्लोका कनेक्ट फॉर संस्था' की सह संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वह 'रोजी ब्लू फाउंडेशन' की भी डायरेक्टर हैं।

Kirti Jiturekha

Editorial

Updated:- 10 Mar 2019, 17:03 IST

आकाश-श्लोका लव स्टोरी

Create Image :

आकाश और श्लोका ने 2018 जून में सगाई की थी और इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। इस सगाई से पहले भी एक पार्टी रखी गई थी जिसमें आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया था। आकाश और श्लोका दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी में श्लोका को गोवा में प्रपोज किया था। प्रपोजल के दिन श्लोका ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहन रखी थी जबकि आकाश ने ब्लू सूट पहना हुआ था। सूत्रों के अनुसार आकाश ने श्लोका को सनसेट के टाइम प्रपोज किया था। 

कॉलेज में आए करीब

Create Image :

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की थी। दोनों की मुलाकात सबसे पहले धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। दोनों के बीच पहले से ही अच्छी दोस्ती है। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी श्लोका को बचपन से पसंद करते थे। श्लोका मेहता ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी।  

श्लोका मेहता और ईशा अंबानी बनें अच्छे दोस्त

Create Image :

आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही श्लोका मेहता अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को जानती थी। खासतौर पर वो ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच नंनद भाभी से पहले बेस्ट फ्रेंड वाला रिश्ता है जो आप अक्सर तस्वीरों में देखते होंगे। श्लोका आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। ईशा और श्लोका दोनों ट्रिप पर भी साथ जाया करती थीं और कई बार दोनों को साथ में पार्टी करते देखा गया है।  

श्लोका का नीता अंबानी से रिश्ता

Create Image :

श्लोका मेहता के बारे में नीता अंबानी ने एक बात कही थी, “आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की और कोई हो ही नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वो 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक में श्लोका में काफी बदलाव हुए मगर उसके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं वहीं आज मेरे घर की बहू बनने जा रही है। मैं और पूरा अंबानी परिवार श्लोका का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहा है।“ 

आकाश-श्लोका की शादी

Create Image :

आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए थे। ऐसी आलीशान शादी शायद ही किसी ने आज से पहले देखी हो। इसके साथ ही इस आलीशान वेडिंग में ऐसा बहुत कुछ था जो शायद ही आपको किसी और अमीर हस्ती की शादी में नजर आए। आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे। 

आकाश-श्लोका की शादी की यादें

Create Image :

आकाश और श्लोका एक अच्छे दोस्त से शादी के बंधन में दो साल पहले बंध गए हैं। आकाश अंबानी की बारात देखने लायक थी, शायद ही किसी और शादी में बड़े सेलेब्रिटीज ऐसे नाचते नजर आए। बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। आकाश अंबानी की बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज नाचते दिखे। शाहरुख खान, करण जौहर और रणबीर कपूर ने तो खुद दुल्हे राजा आकाश अंबानी संग जमकर डांस किया। आकाश अंबानी की बारात में उनके पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी डांस करते नजर आए। शायद ही किसी और शादी में आपको मुकेश और नीता अंबानी ऐसे डांस करते नजर आए। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।