herzindagi

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि इन कामों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल

नारियल तेल में हेल्दी फैट होता है। यह कई मिडिल सीरीज फैटी एसिड में समृद्ध होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म पर शक्तिशाली प्रभाव डाल सकते हैं। बात करें फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल की तो यह नारियल तेल से ही बनता है और इसमें मुख्य रूप से दो मिडिल सीरीज फैटी एसिड होते हैं। यह बिल्कुल मार्केट में मिलने वाले नारियल तेल की तरह ही होता है, जो फ्रिज में रखने पर भी लिक्विड फॉर्म में रहता है। इसका इस्तेमाल भी नारियल तेल की तरह ही ब्यूटी रूटीन में किया जाता है। ब्यूटी रूटीन में फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल का उपयोग कई तरीके से किया जाता है, लेकिन आम दिनों में आप अन्य काम को करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे?

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 01 Mar 2021, 16:03 IST

एड़ी और कोहनी का देसी इलाज

Create Image :

सर्दियों के अलावा आम दिनों में भी कोहनी और एड़ी सूखे हो जाते हैं। जिसकी वजह से वो काले नजर आने लगते हैं, यही नहीं ज्यादा वक्त तक ड्राई रहने से खुजली जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए आप फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल में लैवेंडर ऑयल के कुछ बूंदों को मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को एड़ी या फिर कोहनी जैसी जगहों पर लगा लें, इससे त्वचा हाईड्रेट रहेगी।

मेकअप ब्रश करें साफ

Create Image :

गंदे मेकअप ब्रश पर जर्म्स और बैक्टीरिया जमे हुए होते हैं जिसके इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं। इसलिए मेकअप ब्रश को हमेशा साफ करने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए नारियल तेल में लेमन एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में मेकअप ब्रश को डुबों दें और अच्छी तरह रब करें। 

 

लेदर बैग की चमक रहेगी बरकरार

Create Image :

अगर आपका लेदर बैग फटाफटा या फिर पुराना सा दिख रहा है तो उस पर नारियल तेल लगा दें। इसके अलावा लेदर के जूते या फिर चप्पल की चमक बरकरार रखने के लिए भी फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए तेल को किसी साफ कपड़े में डिप करें और धीरे-धीरे लेदर बैग या फिर जूतों पर अप्लाई करें। इसके बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। लेदर प्रोडक्ट्स की चमक या फिर ये लंबे वक्त तक चलें, इसके लिए फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है।

फ्रिजी बालों से पाएं छुटकारा

Create Image :

बाल धोने के बाद अक्सर यह फ्रिजी और ड्राई हो जाते हैं, जिसके बाद कंघी करने पर बाल अधिक टूटते हैं। इससे निजात पाने के लिए आप अपने हाथों में नारियल तेल की कुछ बूंदें लें और उसे अपने बालों पर लगाएं। कोशिश करें कि बालों के नीचे लगाएं, इससे बाल टूटेंगे नहीं। बालों की समस्या दूर करने के अलावा फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। DIY, मेकअप उतारने या फिर शाइनी हेयर के लिए इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है।

 

स्टेनलेस स्टील को करें पोलिश

Create Image :

खूबसूरती बढ़ाने के अलावा नारियल तेल के उपयोग से आप स्टेनलेस स्टील की चमक को भी बढ़ा सकती हैं। फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल के इस्तेमाल से इसकी चमक बढ़ जाएगी। इसके लिए किसी कपड़े में नारियल तेल को डाल दें और स्टेनलेस स्टील को उससे साफ करें। बाद में हाई शाइन के लिए स्टेनलेस स्टील के टूल और फिक्सर के लिए एक माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें।

बनाएं मसाज ऑयल

Create Image :

नहाने से पहले शरीर को मसाज करना कई लोगों की हेल्दी रूटीन का एक अहम हिस्सा होता है। इससे दर्द जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। मसाज ऑयल बनाने के लिए दो चम्मच फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल में 5 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और दो बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को मसाज करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

बर्तनों पर से जंग हटाएं

Create Image :

बर्तनों पर लगे जंग को हटाने के लिए आप फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको प्रभावित स्थान को नारियल तेल से रब करना होगा। बता दें कि बर्तनों के अलावा मेटल से बनी किसी भी चीज पर लगे जंग को हटाने के लिए नारियल तेल का उपयोग कर सकती हैं। प्रभावित स्थान पर नारियल तेल की एक पतली परत फैलाएं और एक या दो घंटे के लिए छोड़ दें। दो घंटे बाद भी अगर अधिक तेल है तो उसे पोंछ दें और फिर साफ कर दें।

डायपर रैशेज का घरेलू इलाज

Create Image :

लगातार डायपर पहनने की वजह से बच्चों को रैशेज हो जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें खुजली होने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार हर वक्त बच्चों को डायपर पहनाकर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे रैशेज होना लाजमी है। अगर रैशेज हो गए हैं तो प्रभावित स्थान पर आप फ्रैक्शेनेटेड नारियल तेल का उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा अगर रैशेज की समस्या काफी दिनों से है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।