
शादी का सीजन जल्‍द ही आने वाला है। जाहिर है, शादी की डेट नजदीक आते ही होने वाली दूल्‍हन की तैयारियां भी जोर शोर से शुरू हो जाती है। ऐसे में जो ब्राइड्स अपने लिए शादी का लहंगा तलाश रही हैं, उनकी मदद करने के लिए आज हम बताएंगे कि आप दिल्‍ली की किन मार्केट्स से सस्‍ते और डिजाइनर लहंगे खरीद सकती हैं। 


यह केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे पुराना बाजार है, जिसे मुगलों के काल में बसाया गया था। इस मार्केट से जुड़ी कई मार्केट हैं, जहां आपको दुल्हन से जुड़ा सभी सामान मिल जाएगा। अगर आप ब्राइडल लहंगे की तलाश में हैं, तो यहां एक नहीं दर्जनों शोरूम हैं जहां से आप डिजाइनर लहंगा कम दामों में खरीद भी सकती हैं और बनवा भी सकती हैं।

लक्ष्मी नगर मार्केट भी शादी की शॉपिंग के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पर भी आपको दर्जनों शोरूम्स दिख जाएंगे जहां आपको एक से बढ़कर एक लहंगा मिलेगा। यह पर आपको फेमस डिजाइनर्स के डिजाइन किए गए लहंगों की कॉपी भले ही न मिले, मगर यहां आपको ऐसे कई शोरूम्स नजर आ जाएंगे, जो अपने कारिगरों से लहंगों को डिजाइन करवाते हैं और फिर उनकी बिक्री करते हैं। इन लहंगों की कॉपी आपको कहीं भी नहीं मिलेगी।

दिल्ली में सस्ते कपड़ों के लिए सरोजनी नगर की मार्केट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां आपको ब्राइडल लहंगे भी मिल जाएंगे। हालांकि, यहां बहुत ज्यादा शोरूम्स नहीं हैं, इसलिए ब्राइडल लहंगे का बहुत अच्छा कलेक्शन भी आपको नहीं मिलेगा। मगर सस्ते ब्राइडल लहंगे तलाश रही हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह एक पॉश मार्केट है, मगर यहां आपको अच्छे शोरूम्स मिल जाएंगे जहां आपको डिजाइनर और खूबसूरत ब्राइडल लहंगे मिल जाएंगे। आपको इस मार्केट में बहुत सारे बुटीक्स भी दिख जाएंगे जहां से आप अपने मनपसंद अंदाज में ब्राइडल लहंगे डिजाइन करवा सकती हैं।

शाहपुर जाट फैंसी बुटीक्स के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां आपको बहुत सारे डिजाइनर्स के शोरूम्स नजर आ जाएंगे, जो ब्राइडल लहंगे पर काम करते हैं। अगर आप अपने लिए डिजाइनर लहंगा बनवाना चाहती हैं या खरीदना चाहती हैं, तो यह जगह भी आपके लिए अच्छी है। साथ ही यहां पर जो लहंगे आपको मिलेंगे उनकी कॉपी आपको कहीं और नहीं मिलेगी।

शादी की शॉपिंग के लिए करोल बाग की मार्केट भी काफी फेमस है। यहां जहां एक तरफ आपको ब्रांडेड शॉप नजर आएंगी वहीं लोकल शॉप से भी आप ब्राइडल लहंगे खरीद सकती हैं। यहां पर बार्गेनिंग करके लहंगे के दाम को कम भी करा सकती हैं।

फैंसी, डिजाइनर और रीजनेबल प्राइस में लहंगे खरीदने हैं तो वह आपको रजौरी गार्डेन की मार्केट में मिल जाएंगे। यह पंजाबियों की मार्केट है, इसलिए यहां आपको लेटेस्ट और भड़कीले अंदाज वाले एक से बढ़कर एक लहंगे मिलेंगे।

तिलक नगर की मार्केट भी दिल्ली की सस्ती मार्केट्स में से एक है और यहां पर आपको ब्राइड्स से जुड़ा बहुत सारा सामान मिल जाएगा। यहां तक की आपको ब्राइडल लहंगे भी इस मार्केट में वैरायटी और सस्ते दामों में मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।