XXX: Return Of Xander Cage से लेकर Singham Again तक, दीपिका पादुकोण ने इन फिल्मों में किया है दमदार एक्शन

XXX: Return Of Xander Cage हॉलीवुड मूवी में दीपिका पादुकोण ने जमकर एक्शन किया था। इसके अलावा, कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें दीपिका ने अपने दमदार एक्शन से जलवा बिखेरा था। 
image

XXX मूवी सीरीज में कई बेहतरीन फिल्में हैं। इस सीरीज की फिल्म XXX: Return Of Xander Cage से बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में दीपिका ने जबरदस्त एक्शन किया था और कई बोल्ड सीन्स भी दिए थे। फिल्म में दीपिका का यह नया अवतार ऑडियन्स को बहुत पसंद आया था। दीपिका का हॉलीवुड प्रोजेक्ट XXX: Return Of Xander Cage और भी कई कारणों से काफी चर्चा में रहा था। दीपिका और विन के ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ही दोनों ही ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों का काफी पसंद आई थी। इस फिल्म प्रमोशन के वक्त विन की दीपिका की तारीफ में काफी कुछ कहा था। XXX Movie Series के अलावा भी कई फिल्मों में दीपिका ने जबरदस्त एक्शन किया है। बॉलीवुड की 'मस्तानी', अपने वर्सेटाइल रोल्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने परदे पर एक से बेहतरीन एक कई किरदारों को उतारा है। चलिए, आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसमें 'शांतिप्रिया' दीपिका ने अपने एक्शन से सभी को चौंका दिया।

XXX: Return Of Xander Cage (XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज)

xxx deepika padukone debut movie

दीपिका पादुकोणने फिल्म XXX: Return Of Xander Cage में सेरेन अंगर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिका ने धमाकेदार एक्शन किया था। उनके को-स्टार विन डीजल ने भी फिल्म प्रमोशन के दौरान, उनकी जमकर तारीफ की थी। यह दीपिका की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म थी और कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका ने फिल्म में किसी हॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही एक्शन सीन्स किए थे।

Pathaan (पठान)

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

साल 2023 में पठान फिल्म सेशाहरुख खानने लंबे अर्से के बाद बड़े परदे पर वापिसी की थी। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण थीं। दीपिका ने फिल्म में कई एक्शन सीन्स दिए थे। उन्होंने फिल्म में रुबई का रोल प्ले किया था और परदे पर कमाल के एक्शन से ऑडियन्स को इम्प्रेस किया था।

Singam Again (सिंघम अगेन)

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका, लेडी सिंघम के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में उनका नाम शक्ति शेट्टी था और उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार की तरह ही जबरदस्त एक्शन सीन्स दिए हैं।

यह भी पढ़ें-XXX Movie Series: दीपिका-विन की XXX: Return of Xander Cage के अलावा भी इस सीरीज में हैं कई बेहतरीन फिल्में

Bajirao Mastani (बाजीराव-मस्तानी)

bajirao mastani

दीपिका-रणवीर की फिल्म बाजीराव-मस्तानी, ऑडियन्स को खूब पसंद आई थी। फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का रोल प्ले किया था। यूं तो यह एक लव स्टोरी थी। लेकिन, फिल्म में जितने भी वार सीन्स थे, उनमें दीपिका के एक्शन स्किल्स देखते ही बनते थे।यह भी पढ़ें-XXX: Return of Xander Cage स्टार दीपिका पादुकोण ने जब लाइव सेशन के दौरान किया था विन डीजल को किस, जमकर वायरल हुआ था वीडियो

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: IMDB, Instagram/Deepika Padukone

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP