Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:10 AM IST

IAS Hari Chandana Dasari नौकरी छोड़ ऐसे बनीं अफसर, पढ़ें इंस्पायरिंग स्टोरी

IAS Hari Chandana Dasari: आईएएस हरि चंदना दसारी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद वह लंदन में ही नौकरी कर रही थीं।   
Updated:- 2023-08-16, 13:57 IST
image

IAS Hari Chandana Dasari: यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आईएएस अफसरों की जर्नी बहुत इंस्पायरिंग लगती है। आईएएस हरि चंदना दसारी की जर्नी भी हमें बहुत कुछ सिखाती है। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे देश और विदेश से पढ़ाई कर यूपीएससी क्रैक किया। 

IAS Hari Chandana Dasari ने कहां से पढ़ाई की है? 

Who is Harichandana

आईएएस हरि चंदना ने अपनी शिक्षा हैदराबाद के सेंट एन्स कॉलेज और हैदराबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनको शुरुआत से ही पढ़ना बहुत अच्छा लगता था। ऐसे में उन्होंने इसके बाद विदेश जाकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पर्यावरण अर्थशास्त्र में एम.एससी की डिग्री हासिल की। 14 जुलाई 2023 को हरि चंदना को तेलंगाना के स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग में 'आयुष' का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः आईएएस सुषमा सागर ने अपनी नौकरी के दौरान ऐसे की यूपीएससी की तैयारी

IAS Hari Chandana Dasari का करियर 

आईएएस हरि चंदना के लिंक्डइन अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में जोनल कमिश्नर के रुप में काम किया है। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया। मौजूदा समय में आईएएस हरि चंदना तेलंगाना में आईएएस के पद पर नियुक्त हैं। इससे पहले वो लंदन की बीपी शेल कंपनी के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

IAS Hari Chandana Dasari को मिल चुका है अवार्ड 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hari Chandana (@dharichandanaias)

आईएएस हरि चंदना ने साल 2010 में यूपीएससी की परीक्षा क्लियर की थी। वो समाज के लिए जमीनी हकीकत पर जाकर काम करना पसंद करती हैं। उन्होंने सेकंड अटेम्प में यूपीएससी क्लियर किया था। उन्हें सराहनीय कार्यों के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी सम्मानित किया जा चुका है। 

IAS Hari Chandana Dasari  ने हर पड़ाव से ली सीख 

आईएएस हरि चंदना ने अपनी जिंदगी के हर एक पड़ाव से सीख ली। उनका पहले अटेम्प में यूपीएससी क्लियर नहीं हो पाया था। ऐसे में उन्होंने अपनी गलतियों से सीख लेकर दोबारा मेहनत की और यूपीएससी क्रैक किया। 

इसे भी पढ़ेंः IAS Tina Dabi के अलावा ये फिमेल आईएएस अफसर भी कर चुकी हैं यूपीएससी में टॉप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।