herzindagi

Best And Worst Look: अंबानी दिवाली पार्टी में कौन लग रहा था कैसा, देखें तस्वीरें

देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर दिवाली की भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में अंबानी परिवार के लगभग सारे सदस्य मौजूद थे और साथ में कुछ सेलिब्रिटीज ने भी इस पार्टी में हिस्सा लिया था। चलिए हम आपको इस पार्टी की छोटी सी झलक इन तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं। फिर आप ही बताइए कि आपको किसका लुक ज्यादा पसंद आया। 

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 26 Oct 2019, 11:10 IST

नीता अंबानी मुकेश अंबानी

Create Image :

नीता अंबानी ने इस पार्टी में गुलाबी पिंक कलर का लेहंगा पहना था। वह इस लुक में बहुत ही सुंदर नजर आ रही थीं। वहीं मुकेश अंबानी ने व्हाइट कुर्ता पैजामा के साथ ऑरेंज कलर की नेहरू जैकेट पहनी थी। 

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल

Create Image :

ईशा अंबानी ने इस ईवेंट में सॉफ्ट ब्लू कलर की साड़ी और रानी पिंक कलर का वेलवेट ब्लाउज पहना था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी नेकलेस पहना था। वहीं आनंद पिरामल ने मरून कुर्ता और पैजामा पहना था। 

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी

Create Image :

दिवाली पार्टी में नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने रोज पिंक कलर का लेहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज पहना था। इस लेहंगे के साथ उन्होंने डायमंड और रूबी चोकर पहना था। आकाश अंबानी ने पर्पल कुर्ता और पर्पल नेहरू जैकेट के साथ व्हाइट पैजामा पहना था। 

युवराज सिंह और हेजल कीच

Create Image :

अंबानी पार्टी में युवराज सिंह और उनकी वाइफ हेजल कीच ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर युवराज ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी तो वहीं हेजन ने सिंगल स्लीव ब्लाउज के साथ ब्लू स्कर्ट और पीच दुपट्टा पहना था। इस लुक में यह दोनों ही अच्छे नहीं लग रहे थे। 

 

ममता दलाल और पूर्णिमा दलाल

Create Image :

नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल भी इस पार्टी में शामिल हुईं। दोनों ही बहुत ही ट्रेडिंशनल लुक में बहुत सुंदर नजर आ रही थीं। ममता दलाल ने जहां पीले रंग का लेहंगा पहना हुआ था वहीं पूर्णिमा दलाल ने पीच कलर की साड़ी पहनी थी। 

 

रोहित-रितिका और जाहिर-सगारिका

Create Image :

रोहित शर्मा और रितिका बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ आए थे। रितिका ने सफेद रंग का लखनवी सूट पहना था और रोहित ने ब्लैक सूट पहना था। वहीं जाहिर ने काला कुर्ता पैजामा पहना था और सागारिका ने रेड आउटफिट के साथ ब्लैक दुपट्टा लिया था। 

 

कोकिलाबेन अंबानी

Create Image :

कोकिलाबेन अंबानी ने दिवाली पार्टी में पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। 

 

हार्दिक पांडया और कुणाल पांडया

Create Image :

हार्दिक और कुणाल पांडया ने भी अंबानी पार्टी हिस्सा लिया था यह दोनों ही बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आए।