herzindagi

Vogue अवॉर्ड्स में बॉलीवुड का जलवा, करण और अनुष्का सहित इन 8 सेलेब्स ने दिखाया डेयरिंग लुक

गाहे-बगाहे कहीं न कहीं बॉलीवुड सेलेब्स अपने कंफर्ट ज़ोन को छोड़कर कुछ नया करते हैं। हॉलीवुड में तो ये प्रचलन चला ही आ रहा है, लेकिन बॉलीवुड में थोड़ा नया है जब फैशन के लिए ये कुछ अनोखा कर ही देते हैं। हाल ही में Vogue Women Of The Year 2019 अवॉर्ड फंक्शन में देश विदेश की कई बड़ी हस्थियों ने शिरकत की और तस्वीरें बता रही हैं कि इन अवॉर्ड फंक्शन में कैसे सेलेब्स ने डेयरिंग लुक लिए। करण जौहर ने अपने लुक में हील्स पहनी तो अनुष्का शर्मा ने अपने लुक में थ्री पीस सूट के साथ बड़ा इयरपीस भी पहना, यही नहीं रणवीर सिंह ने भी क्रॉस वाला इयररिंग पहन कर सबको चौंका दिया। देखिए इन सेलेब्स के लुक-

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 21 Oct 2019, 11:10 IST

जान्हवी कपूर का बोल्ड रेड-

Create Image :

जान्हवी कपूर ने रेड गाउन पहना जो Basil Soda (लेबनीज फैशन डिजाइनर) द्वारा डिजाइन किया गया था। ये गाउन नॉट्स वाला था जिसमें वेस्ट बेल्ट ड्रेस का हिस्सा ही थी। इसी के साथ स्लीव्ज की तरफ केप लगा हुआ था। ये काफी बोल्ड लुक था। 

रणवीर सिंह का यूनीक स्टाइल-

Create Image :

जब बात डेयरिंग लुक्स की हो तो रणवीर सिंह कैसे पीछे रह सकते हैं। उन्होंने बाकायदा फुल रेड लुक लिया और साथ ही साथ नाइट इवेंट में रेड शेड का चश्मा और क्रॉस वाला इयररिंग भी पहना। अब खुद ही देख लीजिए उनका लुक। 

 

जान्हवी के पंख वाले सैंडल-

Create Image :

जान्हवी कपूर ने सोफिया वेबस्टर द्वारा डिजाइन किए जूते पहने थे। इन जूतों में पंख लगे हुए थे और ये गोल्डन जूते काफी अच्छे लग रहे थे। 

 

विनी हार्लो का कॉपर बोल्ड-

Create Image :

कैनेडियन मॉडल विनी हार्लो को वोग चेंजमेकर ऑफ द इयर अवॉर्ड मिल है और उन्होंने जूलियन मैकडॉनल्ड के SS19 कलेक्शन का गाउन पहना था। ये कॉपर गाउन काफी बोल्ड लग रहा था। 

दुती चांद का पैंटसूट-

Create Image :

रणवीर सिंह के साथ सेल्फी लेने वाली दुती चांद को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। और वो बहुत ही बेहतरीन पैंटसूट में दिखीं थीं। उनका लुक भी यूनीक था। दुती 100 मीटर रेस इवेंट में नैशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। 

 

लिली सिंह का सतरंगी लुक-

Create Image :

पहली महिला जो NBC का लेट नाइट शो होस्ट कर रही हैं उन्हें वोग का Absolut Born Colourless Global Indian Of The Year (Female) अवॉर्ड मिला है। लिली सिंह ने ट्रेडिशनल व्हाइट पैंट सूट की जगह बहुत खूबसूरत जैकेट और बोल्ड लाइनर वाला लुक लिया था। 

अनुष्का शर्मा का थ्री-पीस सूट-

Create Image :

अनुष्का शर्मा को स्टाइल आइकन ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने चेक्स वाले थ्री-पीस सूट के साथ माहौल में थोड़ा नयापन लाया और साथ ही उनकी डैगर हील्स काफी अच्छी लग रही थीं। 

अनुष्का का इयरपीस-

Create Image :

सिर्फ पैंट सूट ही नहीं अनुष्का शर्मा का इयरपीस भी काफी यूनीक लग रहा था। उन्होंने ये फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर लिखा 'Can't hear haters' (नफरत करने वालों को सुन नहीं सकती।)

करण जौहर की हील्स-

Create Image :

करण जौहर ने वोग का ये शो होस्ट किया और करण जौहर जिस तरह से अपनी हील्स को पहने हुए हैं उनसे कुछ टिप्स तो ली जा सकती हैं। जेंडर फ्लूइड लुक के मामले में करण नंबर वन हैं। 

नताशा पूनावाला का फ्रॉस्टी लुक-

Create Image :

नताशा पूनावाला लगभग हर इवेंट में मौजूद होती हैं और उनका लुक थोड़ा अलग ही होता है। नताशा ने कुछ ऐसा ड्रेस पहना हुआ था जिसमें कपकेक वाली फीलिंग आ रही थी। हालांकि, आम तौर पर लोग इस लुक को कैरी नहीं कर पाते, लेकिन नताशा काफी अच्छी लग रही थीं।