herzindagi

काजोल से लेकर हिना और रश्मि तक, दशहरा 2020 पर ऐसा रहा बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स का लुक

नवरात्रि के 9 दिन अब खत्म हो गए हैं और दशहरा भी बीत गया है। वैसे तो इस बार नवरात्रि और दशहरा बहुत ही सादगी से आया और चला गया। न ही बहुत ज्यादा हंगामा और न ही लोगों का जमावड़ा। हर साल बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स दुर्गा पूजा मनाते थे और एकजुट होते थे, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। कोविड-19 के कारण सभी ने खुद को भीड़-भाड़ से दूर रखा है। अधिकतर सेलेब्स ने खूबसूरत मैसेजेस के तौर पर लोगों को दशहरे की बधाइयां दीं। ऐसे में सिर्फ कुछ ही सेलेब्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर इस साल के दशहरा की तस्वीरें पोस्ट की हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि इस साल कैसा रहा कुछ सेलेब्स का लुक। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 26 Oct 2020, 10:10 IST

काजोल

Create Image :

हर साल की तरह इस साल भी काजोल ने दुर्गा पूजा के रंग में भंग नहीं पड़ने दिया। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत सफेद साड़ी में दशहरा मनाया। काजोल ने इस दौरान मराठी स्टाइल बिंदी के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन कर अपना लुक पूरा किया। काजोल की ये खूबसूरत स्माइल ही उनका लुक पूरा कर रही है। 

सारा अली खान

Create Image :

सारा अली खान ने एक खूबसूरत सेल्फी के साथ सभी को दशहरा विश किया। सारा ने अपने क्लासिक ब्लू कुर्ते में सेल्फी पोस्ट की जो बहुत ही साधारण, लेकिन आकर्षक लग रही थी। उन्होंने इस सेल्फी के साथ अपने फैन्स को दशहरे की बधाइयां दी।

इस साल दशहरे पर आपने कैसा लुक अपनाया और त्योहारों को लेकर आपकी क्या राय है हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

अनुष्का शेट्टी

Create Image :

दशहरे की बधाई देने के लिए अनुष्का शेट्टी ने सिंपल लेकिन आकर्षक लुक चुना। व्हाइट रंग की साड़ी पहन अनुष्का ने अपने फैन्स को सुरक्षित रहने के लिए कहा। अनुष्का की स्टाइलिश ज्वेलरी उनके लुक में चार चांद लगा रही है। 

रश्मि देसाई

Create Image :

दशहरे के दिन रश्मि देसाई का लुक बहुत ही क्यूट लग रहा था। उन्होंने रेड रंग का लहंगा पहना हुआ था और फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिए वो कुछ इस अंदाज़ में दिखीं। फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका पूरा वीडियो शेयर किया है।

नुसरत जहान

Create Image :

बंगाली सेलेब और सांसद नुरसत जहान ने भी एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को दशहरे की बधाई दी। हालांकि, दुर्गा पूजा के दौरान वो काफी एक्टिव रही थीं और धुनुची नाच करते हुए भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। नुसरत के स्टेटमेंट इयररिंग्स हमें काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। 

श्रद्धा आर्या

Create Image :

'पाठशाला', 'निशब्द' जैसी फिल्मों में रोल निभाने वाली और 'कुंडली भाग्य' सीरियल की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने नवमी पर बहुत ही खूबसूरत गुलाबी लहंगा पहना हुआ था। श्रद्धा ने अपने घर पर ही पूजा की। उन्होंने घर पर जवारे भी रखे और देवी शारदा की पूजा की। 

 

रश्मि आर्या

Create Image :

डिजाइनर रश्मि आर्या ने भी दशहरा के मौके पर ग्रीन रंग का लहंगा पहना और दशहरा मनाया। उनका लुक साधारण, लेकिन बहुत ही आकर्षक दिख रहा था। 

 

हिना खान

Create Image :

हिना खान ने अपने लुक में लैवेंडर और येलो का कॉम्बिनेशन रखा। उनका लुक दशहरा के लिए काफी यूनीक था और साथ ही साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ आकर्षक लग रहा था। ट्रेडिशनल सलवार कमीज़ के साथ न्यूड मेकअप काफी फब रहा था। 

रकुलप्रीत सिंह

Create Image :

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने अपना लुक काफी ग्लैमरस रखा। ब्रालेट चोली के साथ ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा उनपर काफी अच्छा लग रहा था। साथ ही साथ स्टेटमेंट चोकर ने उनके लुक को पूरा किया। 

मौनी रॉय

Create Image :

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपना लुक बहुत ही सिंपल रखा और स्टेटमेंट इयररिंग्स और आई मेकअप से अपने लुक को पूरा किया। लैवेंडर रंग के कुर्ते के साथ मौनी ने क्लासिक हेयरस्टाइल बनाया था जो काफी आकर्षक लग रहा था। 

काजोल से लेकर हिना और रश्मि तक, दशहरा 2020 पर ऐसा रहा बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स का लुक | dussehra 2020 look of bollywood and tv celebs | Herzindagi