शादी... ये एक शब्द नहीं बल्कि इंडिया में लड़कियों का एक सपना होता है। ये एक ऐसा दिन होता है जो लड़कियों का होता है। इस दिन उनकी ही पसंद की सारी चीजें उन्हें खरीद कर दी जाती हैं। In short, इस दिन वो सेंटर ऑफ अट्रेक्शन होती हैं। इस खास दिन के लिए लड़कियां red कलर के ही आउटफिट चुनती हैं क्योंकि रेड रंग को ट्रेडिशन से जोड़ा जाता है और यह सब रंगों में सबसे ज्यादा ब्राइट होता है। लेकिन ये तो हुए पुराने जमाने की पसंद... अभी तो जमाना बदल गया है, फैशन बदल गया है और रोज नया ट्रेंड सेट हो रहा है। ऐसे में केवल रेड रंग का ही लहंगा क्यों पहनना? इसलिए इस वेडिंग सीज़न ट्राय करें ये ट्रेंडी कलर और दिखें बिल्कुल अलग।
इंडियन ट्रेडिशन में ब्लैक रंग को एक अशुभ रंग माना जाता है इसलिए शादी में इस रंग से तौबा किया जाता है। लेकिन आजलक ब्लैक कलर काफी ट्रेंड में है और आप इस रंग का लहंगा अपनी शादी में पहन सकती हैं। इस रंग के लहंगे में सिम्पल एम्बॉयडरी के साथ हैवी ब्लाउज काफी अच्छा लगेगा। या फिर इस सिम्पल लहंगे के साथ हैवी दुपट्टा ही ले लें। इस तरह के लहंगे के लिए पायल सिंघल और पायल खांडवाला के कलेक्शन पर भी एक नजर डाल सकती हैं। अगर ज्यादा कंफ्यूजन हो तो कंगना रनौत का ये अंजू मोदी द्वारा डिज़ाइन किया हुआ ब्लैक लहंगा देखें इसमें वो काफी gorgeous दिख रही हैं।
ग्रीन कलर रेड कलर का अच्छा सब्सिट्यूट है। इस रंग का लहंगा लड़कियों पर काफी फबता भी है। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना ने भी इस रंग का लहंगा पहना है। गोल्ड ज्वेलरी के साथ ग्रीन कलर का लहंगा आपको काफी stunning look देगा। सब्यसाची, अनुश्री रेड्डी और रिद्धि मेहरा जैसे इंडियन डिज़ाइनर्स इन रंगों के साथ एक्सपेरीमेंट कर चुके हैं।
कोई रंग पसंद नहीं आ रहा है तो गोल्ड कलर का लहंगा ट्राय करें। गोल्ड की ज्वेलरी और गोल्ड रंग का लहंगा जब आप पहनेंगी तो आप बिल्कुल परी लगेंगी। गोल्ड कलर के लहंगे और चोली के साथ आप minimal ज्वेलरी कैरी कर आप सब से डिफ्रेंट दिखेंगी। शिल्पा शेट्टी को ही इस गोल्ड लहंगे में देखें, कितनी खूबसूरत लग रही हैं।
एक इंडियन दुल्हन के लिए ब्लू कलर का लहंगा येलो, ग्रीन और रेड एम्बॉयडरी के साथ काफी अच्छा combination माना जाता है। करीना कपूर को इस ब्लू लहंगे में देखिए, आपका दिल आ जाएगा। ज्यादातर सेलेब्स आपको ब्लू आउटफिट्स में ही दिखेंगे। हाल ही में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की wife मीरा राजपूत से लेकर मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्दी ने ब्लू लहंगा पहनकर रेड रंग के लहंगे को पूरी तरह से replace कर दिया है।
नाइट function के लिए ऑरेंज शेड बिल्कुल परफेक्ट है। और जब अगर आप इसे गोल्ड ज्वेलरी के साथ ट्राय करेंगी तो आप काफी शानदार दिखेंगी। ऑरेंज रंग का लहंगा खरीदने के लिए आप जे जे वलाया और तरुण तहिलानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के latest collections देख सकती हैं। हां, इस रंग का लहंगा पहनने समय ये ध्यान रखें कि orange एक ब्राइट शेड है इसलिए इसे contrasting color के साथ ना पहनें।