शादी हो या संगीत इन क्लचिस को बनाओ अपना मीत
शादी हो या दीवाली पार्टी या फिर करवा चौथ जैसा त्योहार लड़कियां ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट के साथ क्लच पर्स जरुर यूज़ करती हैं।

Updated:- 2018-10-18, 14:47 IST
शादी हो या दीवाली पार्टी या फिर करवा चौथ जैसा त्योहार लड़कियां ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट के साथ क्लच पर्स जरुर यूज़ करती हैं। आप अगर नया क्लच खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो ये डिज़ाइन जरुर देख लें। क्लच पर्स तो किसी भी आउटफिट में आपके लुक को कम्पलीट कर देते हैं। अब आपको बताते हैं कि कितनी तरह के क्लच पर्स होते हैं और आप उसमें क्या- क्या सामान कैरी कर सकती हैं।
पोटली क्लच
पोटली वाला क्लच ज्यादातर साड़ी और लहंगे के साथ महिलाएं यूज़ करती हैं। अगर आपको रॉयल लुक चाहिए यानि इंडियन रानी महारानी वाला लुक चाहिए तो आप अपने उस लुक को पोटली क्लच के साथ कम्पलीट क सकती हैं। पोटली क्लच को कैरी करना आसान होता है इसे आपको हाथ में पकड़ने की जरुरत नहीं है बस आप इसे कलाई में लटका लें और फ्री होकर घूमें और जिससे चाहें हाथ मिलाएं।
बॉक्स क्लच
बॉक्स क्लट बॉक्स की तरह ही होता है ये मेटल से बना होता है। बॉक्स क्लच में भी कई डिज़ाइन और साइज़ आते हैं। इस क्लच में आप आसानी से अपनी लिपस्टिक, कार की चाबी, मेकअप पाउडर कुछ कार्ड्स और कैश कैरी कर सकती हैं। इतना ही नहीं बॉक्स क्लच में मोबाइल फोन भी आराम से एडजस्ट हो जाता है।
स्टडिड क्लच
स्टडिड क्लच में स्टोन और मोती लगे होते हैं इसकी चमक दूर से ही लोगों को नज़र आती है। इसे वेडिंग लहंगे के साथ भी आप कैरी सकती हैं। इस क्लच में आप लिपस्टिक पैसे और मेकअप पाउडर को आसानी से कैरी कर सकती हैं।
डेनिम क्लच
जीन्स के कपड़े से बने क्लच में भी कई डिज़ाइन और साइज़ आते हैं। बस इस तरह के क्लच में एक ही प्रॉब्लम होती है कि अगर ये गंदे हो जाए तो आसानी से दाग नहीं जाता। तो आप ऐसी किसी पार्टी में डेनिम क्लच लेकर ना जाएं जहां इसे मेहंदी या खाने का कोई सामान लग सके।
स्लिंग क्लच
स्लिंग क्लच तो हर लड़की के पास जरुर होना चाहिए इसे हाथ में लटकाने की या फिर पकड़ने की जरुरत नहीं होती आप इसे आसानी से कंधे पर लटका सकती हैं चाहें को इसे क्रॉस भी लटकाकर पार्टी में घूम सकती हैं और उसे इन्जॉय कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।