
हीरा पहनने का शौक आखिर किसे नहीं होता है, मगर हीरे की आसमान छूती कीमत हमें हीरे के आभूषण खरीदने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर कर देते हैं। मगर अक्षय तृतिया जैसे त्‍यौहारों पर जब सोने, चांदी या हीरे के आभूषण खरीदने का रीवाज होता है, तो हम भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार हीरे के आभूषण खरीदने का प्‍लान कर रही हैं, तो आपको भी पहले हीरे के पॉप्‍युलर कट्स के बारे में जानकारी हो जानी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको 10 डायमंड कट्स के बारे में तस्‍वरी सहित जानकारी देने वाले हैं।


डायमंड के सबसे प्रचलित और लोकप्रिय आकार की बात की जाए तो राउंड शेप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। खासतौर पर इंगेजमेंट रिंग के लिए यह एक बहुत ही अच्छा डायमंड कट है।

दिल के आकार के कट वाला डायमंड भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, यह डायमंड का बहुत ही रेयर कट है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह चौकोर कट होता है मगर इसके चौरों कोने गोलाई लिए हुए होते हैं। इसका शेप कुछ हद तक कुशन की तरह गोलाई लिए हुए होता है।

डायमंड का यह कट चौकोर होता है और कंटेम्प्रेरी लुक देता है। इसके सभी कोनो पर 90 डिग्री एंगल बनता है। यह दिखने में बेहद क्लासिक लगता है।

आपने एमराल्ड का शेप तो देखा ही है। उसी शेप में डायमंड का कट भी आता है। रेक्ट्रैंग्युलर शेप में होता है। इसमें थोड़ा-थोड़ा मिरर इफेक्ट भी आता है।

ओवल शेप डायमंड का बहुत ही सॉफ्ट शेप होता है और यह गोलाई में राउंड शेप में थोड़ा बड़ा होता है। अंगूठी हो या फिर पेंडेंट सभी में इस कट का डायमंड बहुत अच्छा नजर आता है।

डायमंड का यह कट गोलाई में होता है और ऊपर की ओर उभरा हुआ नजर आता है। इसका सरफेस एरिया किसी भी डायमंड कट से सबसे अधिक होता है।

पियर कट डायमंड भी आजकल ट्रेंड में है। अधिकतर ड्रॉप वाले पेंडेंट में आप इस कट के डायमंड को देख सकती हैं। यह थोड़ा विंटेज लुक भी देते हैं।

यह चौकर शेप का होता है और किनारों से क्रॉप्ड होता है। इसमें एमराल्ड कल्ड में चौकोर वैरिएशन दी जाती है।

यह एमराल्ड और राउंड कट का मिला-जुला वर्जन होता है। इसमें कट की बारीक लाइंस नजर आती हैं। इस तरह के कट वाले डायमंड बेहद फैंसी नजर आते हैं।