
Christmas 2020: क्रिसमस पार्टी में दिखना है गॉर्जियस तो इन सेलेब्स के ऑउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन
क्रिसमस के त्यौहार का मुख्य आकर्षण क्रिसमस पार्टी होती है और इस पार्टी में हर कोई स्टाइलिश ही दिखना चाहता है। क्रिसमस की पार्टी में सबसे अलग और ख़ास दिखने का सबसे बेहतर तरीका होता है पार्टी के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करना। क्रिसमस पार्टी आमतैर पर रात में होती है और ठण्ड की वजह से आपके ऑउटफिट्स भी समय के अनुरूप हों तो ज्यादा अच्छा होता है। अगर आप भी अपने क्रिसमस पार्टी के ऑउटफिट्स को लेकर थोड़ी उलझन में हैं तो यहां दिखाए गए सेलेब्रिटीज़ के ऑउटफिट और फैशन स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।

व्हॉइट फ्रिल ड्रेस

क्रिसमस पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए आप सोनम कपूर का ये व्हॉइट फ्रिल ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। ये ड्रेस आपको सबसे अलग और स्टाइलिश लुक तो देगी ही साथ ही पार्टी चाहे दिन में हो या फिर रात में इस ड्रेस को आप आराम से कैरी कर सकती हैं।
ओवरकोट स्टाइल

जब बात है क्रिसमस पार्टी की तो भला कौन स्टाइलिश नहीं दिखना चाहेगा। चूंकि क्रिसमस का त्यौहार ठण्ड के मौसम में होता है इसलिए आप पार्टी में दीपिका पादुकोण का ओवरकोट स्टाइल आराम से फॉलो कर सकती हैं। यकीनन ये ड्रेस आपको पार्टी में स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक देने के लिए काफी है। इसके साथ आप बूट्स भी कैरी कर सकती हैं।
व्हॉइट पैंट सूट

पैंट सूट हमेशा से किसी भी लड़की को स्टाइलिश लुक देता है और जब क्रिसमस पार्टी में जाना है तब सोनाक्षी सिन्हा के इस पैंट सूट से बेहतर भला क्या हो सकता है। आप भी क्रिसमस पार्टी में ऐसा पैंट सूट कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।
ब्लू कलर हाई नेक शार्ट ड्रेस

क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो प्रियंका चोपड़ा का ये स्टाइलिश ब्लू हाई नेक ड्रेस आपको और ज्यादा फैशनेबल लुक देगा। इस ड्रेस को आप अपनी ऑफिस की पार्टी में भी कैरी करके स्टाइलिश लग सकती हैं।
व्हॉइट कलर स्टाइलिश ड्रेस विथ बेल्ट

करीना कपूर का ये स्टाइलिश ड्रेस आपको क्रिसमस पार्टी में शो स्टॉपर बनाने के लिए काफी होगा। इस ड्रेस में लगा हुआ ब्रॉड बेल्ट इस ड्रेस को और ज्यादा स्टाइलिश लुक दे रहा है। इसके अलावा क्रिसमस का पसंदीदा कलर भी व्हॉइट है इसलिए आप इस लुक के साथ पार्टी के लिए परफेक्ट गेटअप ला सकती हैं।
स्टाइलिश टू पीस ड्रेस

बेहद सिंपल और स्टाइलिश दिखने के लिए आप भूमि पेडनेकर के इस टू पीस ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। क्रिसमस पार्टी में डांस करना हो या फिर गेम्स में पार्टिसिपेट करना हो इस ड्रेस से ज्यादा कम्फर्टेबल भला या हो सकता है।
शार्ट चेक ड्रेस

ऑफिस की पार्टी हो या फिर घर में क्रिसमस का सेलिब्रेशन आलिया भट्ट की ये शार्ट चेक ड्रेस आपको परफेक्ट पार्टी लुक से सकती है। तो देर किस बात की है क्रिसमस पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए आलिया के इस ड्रेस के स्टाइल को फॉलो करें।
शाइनी पैंट सूट

जब क्रिसमस की पार्टी रात में है तो मलाइका अरोरा के इस शाइनी पैंट सूट से अच्छा भला क्या हो सकता है। आप भी पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए इस शाइनी पैंट सूट को कैरी कर सकती हैं।
ब्लैक स्टाइलिश ड्रेस

ब्लैक ड्रेस हमेशा गॉर्जियस लुक देती है। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में अलग दिखना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर की इस स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।