herzindagi

10 सेलिब्रिटी ब्राइड्स, जिन्होंने लाल नहीं क्रीम कलर के वेडिंग आउटफिट चुने

हिंदू वेडिंग में दुल्हन की ब्राइडल ड्रेस का रंग आमतौर पर लाल होता है, इस रंग को प्रेम और सुहाग का प्रतीक माना गया है। हालांकि, वक्त और बदलते फैशन के साथ-साथ महिलाओं की पसंद भी बदली है और अब अपने वेडिंग फंक्शन के लिए ब्राइड्स लाल, गुलाबी और नारंगी रंग की जगह दूसरे रंगों को भी महत्व देने लगी हैं। इन रंगों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रंग क्रीम है।  सेलिब्रिटीज को भी अपनी शादी में इस रंग के वेडिंग आउटफिट्स में देखा गया है। 14 अगस्त को अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी हुई है और अपनी शादी में उन्होंने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई खूबसूरत क्रीम कलर की चंदेरी सिल्क साड़ी पहनी थी।   वैसे केवल रिया कपूर ही नहीं बल्कि और भी कई सेलिब्रिटीज हैं, जिनके क्रीम वेडिंग लुक से आप भी अपने वेडिंग आउटफिट के लिए आइडिया ले सकती हैं। चलिए कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं। 

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 17 Aug 2021, 12:08 IST

प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग रिसेप्‍शन दिल्‍ली में आयोजित किया गया था। इस फंक्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन के फैशनेबल शेन पिकॉक का डिजाइनर क्रीम लहंगा पहना था। इस लहंगे की मेकिंग डिटेल्स फाल्गुनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थी और बताया था कि यह लहंगा 80 कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है। 

गौहर खान

Create Image :

एक्ट्रेस गौहर खान ने भी अपने निकाह पर लैम फैशन ब्रांड का डिजाइनर शरारा कुर्ता पहना था। यह ऑफ व्हाइट कलर का था और इसमें बारीक गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ ही गौहर ने खूबसूरत डिजाइनर ज्वेलरी भी पहनी थी।  

अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप शादी में रेड कलर की जगह ऑफ व्हाइट, आइवरी या फिर क्रीम शेड का वेडिंग आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो सेलिब्रिटीज के इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। इसी तरह और भी फैशन टिप्‍स लेने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

सोनम कपूर

Create Image :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी सेरिमनी में फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस मल्टी पैनल लहंगे पर चिकनकारी एंब्रॉयडरी की गई थी। लहंगे पर क्रीम और पेस्टल पिंक कलर का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था, साथ ही इस लहंगे में गोल्ड एवं सिल्वर जरदोजी वर्क, जरी वर्क, पर्ल और क्रिस्टल वर्क किया गया था। 

दीपिका पादुकोण

Create Image :

दीपिका पादुकोण ने मुंबई में हुए अपने रिसेप्‍शन में फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई क्रीम कलर की खूबसूरत एंब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी थी और इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। दीपिका की साड़ी में गोल्डन जरी वर्क डिटेलिंग की गई थी। इस आउटफिट में दीपिका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

ईशा अंबानी

Create Image :

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो लहंगा पहना था, उसे फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। ईशा ने अपनी शादी में 16 कलियों वाला खूबसूरत ऑफ व्हाइट लहंगा पहना था। लहंगे पर हैंड एंब्रॉयडरी से मुगल जाली वर्क किया गया था। इस की एक खास बात यह भी थी कि इस लहंगे में नीता अंबानी की 35 वर्ष पुरानी शादी की शादी  का टुकड़ा लगाया गया था।

सोहा अली खान

Create Image :

सोहा अली खान ने भी अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्‍यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत क्रीम शेड का लहंगा पहना था। यह लहंगा पहले पूरी तरह से क्रीम कलर का ही डिजाइन किया गया था, मगर सोहा की मां एवं वेटरेन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के कहने पर इसमें बाद में केसरिया रंग का दुपट्टा एड किया गया था। 

श्‍वेता बच्‍चन

Create Image :

अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्‍वेता बच्‍चन ने भी अपनी संगीत सेरेमनी में व्हाइट कलर का खूबसूरत गोल्डन एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था। यह लहंगा फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। आपको बता दें कि अबू जानी संदीप खोसला इस बात को पहले ही रिवील कर चुके हैं कि श्‍वेता बच्‍चन की शादी उनके लिए सबसे पहला  प्रोजेक्ट थी। शादी में बच्चन फैमिली के सभी सदस्यों ने अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स पहने थे। 

अमृता पुरी

Create Image :

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता पुरी ने भी अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्‍यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत क्रीम कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे की खासियत थी कि इसमें 111 रंग के रेशमी धागों से एंब्रॉयडरी की गई थी। साथ ही इसमें क्रिस्टल और पर्ल वर्क भी किया गया था। 

मिहिका बजाज

Create Image :

एक्‍ट्रेस मिहिका बजाज ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्‍ना का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। मिहिका के ऑफ व्हाइट कलर के ब्राइडल लहंगे में चिकनकारी वर्क किया गया था। लहंगे के साथ मिहिका ने ऑफ व्हाइट कलर की ही चूड़ी भी पहनी थी। 

नताशा दलाल

Create Image :

नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी को बहुत कम समय ही बीता है। अपनी शादी में नताशा दलाल ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। इस हैवी एम्‍बलिश्‍ड लहंगे को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। नताशा ने लहंगे के साथ क्रीम कलर का चूड़ा पहना था।