herzindagi

प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका और जाह्नवी तक, ये हैं इस सीजन के बेस्ट आईलाइनर लुक्स

त्योहारों का सीजन आने वाला है और इस बार बॉलीवुड की तरफ से कई #BeautyGoals देखे जा सकते हैं। चाहें बात हेयरस्टाइल की हो रही हो या फिर मेकअप का बॉलीवुड डीवा हर मामले में परफेक्ट रहने की कोशिश करती हैं। पर इस बार कुछ और भी खास हुआ है। इस बार बॉलीवुड Divas ने नए आईलाइनर लुक्स को अपनाया है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर हिना खान तक सभी ने अपने नए-नए लुक्स आजमाए हैं। प्रियंका चोपड़ा का फिरोज़ी आईलाइनर हो या फिर यामी गौतम का रॉयल ब्लू काजल सब कुछ बहुत ही यूनीक लग रहा है। तो चलिए कुछ ब्यूटी टिप्स हम बॉलीवुड की इन चर्चित हिरोइनों से भी ले लेते हैं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 19 Sep 2019, 13:09 IST

सोनम कपूर का विंग्ड लाइनर

Create Image :

#TheZoyaFactor फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम कपूर नए-नए लुक्स आजमा रही हैं। उनके लुक्स को लेकर चर्चा वैसे भी रहती है। इस बार उन्होंने एक अलग तरह का विंग्ड आईलाइनर ट्राई किया है। सोनम कपूर ने इस तस्वीर में Gucci का सूट पहना हुआ है और लुबोटिन (louboutine) डिजाइनर जूते। इसी के साथ उनका पूरा लुक खूबसूरत न्यूड लिपस्टिक और आईलाइनर से पूरा हुआ है जो आईलिड पर आधा ही है।

हिना खान का डबल लाइनर लुक

Create Image :

हिना खान ने इस लुक में लेंस पहने हुए हैं। इसी के साथ, उन्होंने ऊपरी आईलिड और नीचे की क्रीज लाइन दोनों का लाइनर थोड़ा बाहर की ओर निकाला है जिससे पैरलल लाइन वाला लुक आए। इस लुक के लिए बहुत शार्प लाइनर पेंसिल या फिर पतले स्ट्रोक वाला लिक्विड लाइनर लगाना होगा। 

 

जाह्नवी कपूर का क्रीज कट लुक

Create Image :

इस लुक में क्रीज लाइन में लाइनर नहीं लगाया गया है। अगर परफेक्ट कट क्रीज चाहिए तो अपनी क्रीज लाइन में आधी आंख पर पेपर रखकर भी लाइनर लगाया जा सकता है। ध्यान रहे कि आगे आते-आते लाइन पतली होती जाएगी। 

 

दीपिका का रिवर्स कैट आई लुक

Create Image :

अगर आंखें थोड़ी छोटी हैं और बहुत ड्रामैटिक लुक चाहिए तो ये लुक अपना सकती हैं। ये लुक दीपिका ने cannes2019 में अपनाया था। ऊपरी आईलिड की जगह दीपिका ने ये लोअर लिड पर कैट आई लुक लिया है। ये आंखों के अंदरूनी हिस्से से आएगा। 

दीपिका का विंग्ड लाइनर

Create Image :

ये सबसे आसान लाइनर लुक है और इसे क्लासिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसके साथ एक बोल्ड लिप शेड इस्तेमाल करें तो बहुत अच्छा होगा। 

प्रियंका चोपड़ा का फिरोज़ी लव

Create Image :

#BeautyconLA इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह का लुक लिया था। ये फिरोज़ी रंग का चमकीला लाइनर बहुत अच्छा हो सकता है। किसी पार्टी के लुक के लिए या किसी इवेंट के लिए अलग-अलग रंगों का लाइनर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

यामी गौतम का डार्क ब्लू-

Create Image :

यामी गौतम ने अपने लुक के साथ कोई नया एक्सपेरिमेंट तो नहीं किया बस एक नए रंग का लाइनर और काजल लगा दिया। अब इसे आप कुछ नया नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। बस नए रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करें। 

माधुरी दीक्षित का सेमी विंग-

Create Image :

माधुरी के ग्रेस की बात करें तो कोई उसकी तुलना नहीं कर सकता। उन्होंने क्रीज लाइन पर कोई छेड़छाड़ नहीं की और मोटा लाइनर लुक लिया है।