फूलों की रानी, बहारों की महिलका तेरा मुस्कुराना गजब हो गया.....
वैसे तो यह गाना बेहद पुराना है मगर ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक दम फिट बैठता है। दरअसल ऐश्वर्या आज भी बॉलीवुड की टॉप खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस में सबसे पहले नंबर हैं। इतना ही नहीं विश्व के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कांस के रेड कार्पेट की भी वह क्वीन हैं। मगर अभी तक इस क्वीन का लुक हमें फेस्टिवल में देखने को नहीं मिला है। 44 वर्ष की ऐश्वर्या अब तक 16 कांस फेस्टिवल में हिस्सा ले चुकी हैं और इस बार भी उनका 17वां चांस होगा जब वो इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी। ऐश्वर्या के फैन्स बेसब्री से उनके इस बार के कांस लुक्स को देखने का इंतजार कर रहे हैं। खैर हम आपको ऐश्वर्या की बीते 16 लुक के बारे में आज बताएंगे।
12003

ये पहला साल था जब वो पहली बार Cannes के रेड कार्पेट पर चली थीं। लेकिन इनका debut थोड़ा फीका रहा। इस साल इन्होंने डिज़ाइनर नीता लुल्ला parrot green रंग की साड़ी पहनी थी। कुछ लोगों ने इनका मजाक उड़ाया तो कुछ ने इन्हें भारतीय नारी का टैग दिया। लेकिन जैसा भी था ऐश इसके बाद हिचकी नहीं और अगले साल की तैयारी में लग गई।
22004

इस साल इन्होंने silver cut-out gown पहना था जो ना उनके figure के साथ complement कर रहा था और ना उनके reputation के साथ। खैर इसके बाद ऐश और ऐश और नीता लुल्ला की जोड़ी टूट गई और इसके लिए शायद ही किसी को दुख हुआ हो।
32005

इस साल इन्होंने Gucci का gown पहना था और अपनै फैन्स की सारी शिकायतों को दूर करने का काम किया था। इस साल इन्होंने पिछले दो साल की तुलना में काफी अच्छा look carry किया था जो उनके figure को पूरी तरह से compliment कर रहा था।
42006

इस साल ऐश ने Elie Saab की डिज़ाइन की हुई spectacular blue strapless ड्रेस पहनी थी। जिसके साथ ऐश ने iconic Bulgari Serpenti नेकलेस carry किया था। आप खुद इस फोटो को देखेंगी तो मानेंगी की ऐश से ज्यादा सुंदर कोई नहीं। इस साल उनको अच्छे reviews भी मिले थे।
52007

शादी करने के बाद red carpet पर ये उनकी पहली appearance थी और इस बार उनका साथ अभिषेक बच्चन ने भी दिया था। इस बार इन्होंने Armani का gown पहना था।
62008:

इस बार भी ऐश ने Armani को ही अपना डिज़ाइनर चुना। लेकिन फिर भी कोई खास कमाल नहीं दिखा। इस साल इनके look के लिए ज्यादा वाहवाही नहीं मिली।
72009

इस साल इन्होंने Elie Saab का डिज़ाइन किया हुआ blue one-shoulder gown पहना था जिसमें ये काफी सुंदर लग रही थीं। साथ में इन्होंने इस बार जो hairstyle carry किया था वो इनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। एक हाथ में इन्होंने beautiful clutch लिया था और दूसरा हाथ उनके hubby Abhishek Bachchan के हाथ में था।
82010

इस बार इन्होंने फिर से Armani का gown पहना था लेकिन फिर भी इनके look में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। ये gown उनके figure को suit तो कर रहा था लेकिन फिर भी लोगों को ये बोरिंग लगा।
92011

अब तक लोगों को पता चल चुका था कि red carpet के लिए ऐश्वर्या के दो favourite डिज़ाइनर हैं- Elie Saab और Armani. Black and white Armani gown उन पर अच्छा लगता है लेकिन Elie Saab के one-shoulder peplum lace gown की बात ही कुछ और है। इस gown में वो काफी stunning लग रही थीं जो Cannes में ऐश्वर्या का अब तक का बेस्ट look साबित हुआ था।
102012

इस साल बच्चे के कारण बढ़े हुए वजन के लिए ऐश्वर्या को काफी criticized किया गया था। इस साल इन्होंने Abu Jani और Sandeep Khosla को चिकन साड़ी के साथ बंदगला ब्लाउज़ carry किया था जो कुछ खास रंग नहीं जमा पाया था। यहां उन्होंने Elie Saab का सुंदर grey net औऱ lace gown पहना था जो कुछ लोगों को पसंद आया और कुछ लोगों को नहीं। मिला-जुला कर ये साल उनके लिए mixed review वाला रहा था।
112013

इस बार भी ऐश्वर्या कुछ ज्यादा तारीफें नहीं बटोर पाई। इस साल का उन्होंने teal green Gucci gown पहना था जो सैटिन बेडशीट की तरह लग रहा था। इसी तरह उनका black Armani gown भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। सबसे बड़ी कमी तो ये थी कि ये gown उनके body type को suit नहीं कर रहा था।
122014

ये इनका अब तक का बेस्ट look था और इस ड्रेस में उनकी फोटो अब भी कई लोगों की फेवरेट फोटोज़ में से एक है। इस साल इन्होंने red carpet पर Roberto Cavalli का golden strapless gown पहना था जिसमें ऐश काफी stunning लग रही थीं। इस साल इन्होंने अपने ड्रेस, makeup और hairstyle, हर चीज के लिए काफी तारीफें बटोरी।
132015

ये साल इनके लिए अच्छे-बुरे experiment का साल रहा। इन्होंने इस साल Elie Saab का ही teal green gown पहना ता जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था और ना ही इनके makeup ने कुछ खास जलवा बिखेरा।
142016

इस साल इन्हें सही मायनों में fashion experimentalist का टैग मिला। अपने first appearance के लिए इन्होंने Rami Kadi का floral gown पहना था जो काफी gorgeous लग रहा था लेकिन इसके साथ इन्होंने purple लिपस्टिक carry किया था जो थोड़ा uniue था।
152017

इस साल इन्होंने blue रंग का Michel Cinco gown पहना था जिसके साथ इन्होंने minimal makeup किया हुआ था। इसके अलावा इन्होंने multi-layered Ralph and Russo gown पहना था जिसमें वो ‘Disney Princess’ की तरह लग रह थी।
Watch More: जानिये क्यों कहा जाता है ऐश्वर्या को बॉलीवुड की क्वीन ?