herzindagi

Bridal Mehndi Designs: दुल्‍हन के हाथों की मेहंदी के लेटेस्‍ट डिजाइंस देखें

शादियों का मौसम चल रहा है और कुछ लोग अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले हैं और जल्‍दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में जाहिर है, शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही होंगी। खासतौर पर महिलाएं जो दुल्‍हन बनने वाली हैं, वह अपने लिए ब्राइडल लहंगे और ब्राइडल मेहंदी डिजाइन की तलाश में लगी होंगी।  आपको बता दें कि दुल्‍हन का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा होता है। इसलिए शादी के महीने भर पहले ही हर लड़की अपने लिए ब्राइडल मेहंदी डिजाइन की तलाश शुरू कर देती है और अपने लिए मेहंदी वाला भी बुक कर देती है।  आपकी इस तलाश को पूरा करने में आज हम आपकी मदद करेंगे और आपको ब्राइडल मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन दिखाएंगे, जिनमें से आपको अपने हाथों के लिए दुल्‍हन वाली मेहंदी चुनने में मदद मिलेगी। 

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 17 Jan 2021, 13:01 IST

हाफ हार्ट दुल्‍हन मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: Mehndi By Pav

आजकल हाफ हार्ट दुल्‍हन मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड फैशन में है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में दुल्‍हन की दोनों हथेलियों में आधा-आधा दिल बनाया जाता है और जब हथेलियों को जोड़ा जाता है तो वह हार्ट पुरा नजर आता है। आप इस हार्ट में अपना और अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। 

पर्सनलाइज्ड दुल्‍हन मेंहदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: The Lightsmiths

आजकल पर्सनलाइज्‍ड दुल्‍हन मेंहदी का ट्रेंड काफी जोर-शोर से चल रहा है। इस तरह की दुल्‍हन के हाथ में इस तरह की मेहंदी डिजाइनंस लगाई जा रही हैं। इसमें मेहंदी डिजाइन के साथ-साथ आप अपने पति का नाम या नाम का पहला अक्षर लिखवा सकती हैं। साथ ही इस तरह की मेंहदी में आप अपने पति के लिए मेसेज भी लिखवा सकती हैं। 

कपल पोट्रेट दुल्‍हन मेहंदी डिजाइन

Create Image : (Image Credit: rajeshdigital.com

ब्राइडल मेहंदी में आप अपनी और अपनी पति की तस्‍वीर को हिना के माध्‍यम से हाथों पर बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ही अच्‍छा मेहंदी आर्टिस्‍ट बुक करना होगा। साथ ही इस मेहंदी को हाथों पर लगवाने के रेट्स भी बहुत अधिक होते हैं, मगर यह ब्राइडल मेहंदी डिजाइन दुल्‍हन के हाथों में बहुत ज्‍यादा अच्‍छी लगती है।  

दुल्‍हन मेहंदी क्‍लासिक डिजाइन

Create Image : Image Credit: henna paradise

अगर आपको मेहंदी से भरे-भरे हाथ और घनी मेहंदी डिजाइन पसंद है तो आपको क्‍लासिक ब्राइडल मेहंदी डिजाइन लगवानी चाहिए। आपको बता दें कि क्‍लासिक मेहंदी डिजाइन कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती है और इस तरह की मेहंदी में एक से बढ़ कर एक डिजाइंस आप को विकल्‍प के तौर पर मिल जाएंगे। 

ब्राइडल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: sejal henna art/instagram

ब्राइडल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड भी आजकल काफी चल रहा है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप पूरे हाथों में फूलों के चित्र और फूलों की बेल बनवा सकती हैं। रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन दुल्‍हन के हाथों में बहुत ही खूबसूरत लगती है। 

ब्राइडल कपल मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: mehndiyoyo.com

कपल मेहंदी डिजाइन भी आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप हाथों में कपल्‍स को डांस करते हुए या एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए हाथों में बनवा सकते हैं। रचने के बाद यह मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आती है। 

सिमेट्रिकल दुल्‍हन मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: tasmim-blog

दुल्‍हन की मेहंदी में सिमेट्रिकल मेहंदी डिजाइन का चलन आजकल काफी देखा जा रहा है। इस तरह की मेहंदी में दोनों हाथों में एक तरह की डिजाइन बनाई जाती है और जब दोनों हाथों को साथ में जोड़ा जाता है तब ही यह मेहंदी डिजाइन पूरी नजर आती हैं।

ब्राइडल पिकॉक मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: Alankritaa

पिकॉक मेहंदी डिजाइंस में कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में हिना से मोर और मोर के जोड़े बनाए जाते हैं। पिकॉका मेहंदी में आप पैरट डिजाइन भी बनवा सकती हैं। दुल्‍हन के हाथों में मोर वाली मेहंदी बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। 

राजा-रानी मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: Henna for All)

राजा-रानी मेहंदी में डोली, शहनाई, महल, घोड़े और हाथी के साथ ही हिना से राजा और रानी के चित्र भी बनाए जाते हैं। इस मेहंदी डिजाइन में हिना के द्वारा राजा-रानी की पूरी प्रेम कहानी को हाथों पर उकेरा जा सकता है। 

चेक पैटर्न दुल्‍हन मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit:Amrita Henna

चेक पैटर्न की मेहंदी को नया ट्रेंड तो नहीं कहा जा सकता है, मगर इसमें लेटेस्‍ट डिजाइंस की कोई कमी नहीं है। दुल्‍हन के पूरे हाथों को केवल चेक पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन से भरा जा सकता है।