RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में लाइब्रेरियन समेत इन पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें योग्यता और ऐसे करें आवेदन

RPSC Recruitment 2024: लाइब्रेरियन की डिग्री प्राप्त कैंडिडेट के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लाइब्रेरियन और पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक) के 40 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होने वाली है, अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, पीटीआई के लिए 20 पद और लाइब्रेरियन के लिए भी 20 पद है। उम्मीदवार पदों की पूरी जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं।
आरपीएससी के पदों के लिए आवश्यक योग्यता (RPSC Recruitment 2024 Eligibility Details)
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, लाइब्रेरियन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 55% अंकों के साथ पुस्तकालय विज्ञान/सूचना विज्ञान/प्रलेखन विज्ञान में मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कैंडिडेट को नेट / एसएलईटी / सेट परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना जरूरी है।
वहीं, पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक) के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास 55% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा और खेल या शारीरिक शिक्षा या खेल विज्ञान में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ नेट/स्लेट/सेट परीक्षा में उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया (How To Apply RPSC Recruitment 2024)
- उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद ही कैंडिडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स जैसे अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि चीजें तैयार रखना है।
- आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- पुलिस में कांस्टेबल के पद पर निकली भर्तियां, जानें कैसे करना है अप्लाई
आयु सीमा (RPSC Recruitment 2024 Age Limitation)
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी विज्ञापन 18/2023-24 के अनुसार, पीटीआई और लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज शिक्षा) 2024 परीक्षा भर्ती के लिए आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक कर डायरेक्ट ऑफिशियल डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सब इंस्पेक्टर बनने का है सपना, एसएससी सीपीओ के 4187 पदों पर ऐसे करें अप्लाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Government Site, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।