Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

HZ Educate: कनाडा जाकर करनी है पढ़ाई? इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

Admission In Canada: कनाडा जाकर पढ़ाई करनी है तो आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स जरूर होने चाहिए। आइए जानते हैं इन डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट।   
Updated:- 2023-10-14, 03:00 IST
image

Admission In Canada: विदेश जाकर पढ़ने के लिए कनाडा विद्यार्थियों की पहली पसंद है। हालांकि, बहुत बार एडमिशन लेते वक्त स्टूडेंट को परेशानी होती है। बहुत बार स्टूडेंट्स आईलेट्स क्लियर करने के बाद भी पूरे डॉक्यूमेंट्स ना होने की वजह से विदेश नहीं जा पाते हैं। आइए जानते हैं कनाडा जाने के लिए आपके पास कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स होन चाहिए।  

कनाडा वीजा के लिए आवश्यक हैं ये दस्तावेज

Admission In Canada

कनाडा वीजा के लिए छात्रों को पिछले छह महीनों के भीतर खींची गई एक या उससे अधिक पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। बहुत ज्यादा पुरानी फोटो लगाने पर आपको वीजा कैंसिल भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः जानिए कनाडा के बारे में 5 दिलचस्प बातें

पढ़ाई के डॉक्यूमेंट्स 

कनाडा में पढ़ाई करने के लिए आपके पास हाई स्कूल प्रमाणपत्र और इसके अलावा मिलने वाले सभी तरह के डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसके अलावा अगर आपने मास्टर और एमबीए जैसे कोर्स किए हैं, तो उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी आपके पास होने चाहिए। 

लेटर ऑफ रिकमेंडेशन 

लेटर ऑफ रिकमेंडेशन आवेदकों की क्षमताओं के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। आप अपने प्रोफेसरों द्वारा इसे लिखवा सकते हैं। लेटर ऑफ रिकमेंडेशन आपकी प्रोफाइल को मजबूत बनाता है। 

कवर लेटर 

Admission Canada

बहुत से विश्वविद्यालयों में कवर लेटर आदि की भी मांग होती है। इसमें आपको अपने बारे में सारी जानकारी देनी होती है। कवर लेटर एक ऐसा दस्तावेज है, जिसकी मदद से स्टूडेंट्स का विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने का क्या मकसद है, यह पता चलता है। 

इसे भी पढ़ेंः अगर कनाडा में रहकर करना चाहती हैं इंवेस्ट तो ये ऑप्शन्स हैं बेस्ट

इंटर्नशिप लेटर

इन सभी दस्तावेजों के साथ-साथ अगर आपके पास इंटर्नशिप लेटर है, तो भी उसे प्रोसेस के दौरान सबमिट करें। ध्यान रखें कि आपके द्वारा सबमिट किए जा रहे सभी दस्तावेजों में सही जानकारी दी हो। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik       

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।