herzindagi

क्या आप जानती हैं कि पंजाबी की थाली में आपको क्या परोसा जाता है?

पंजाबी खाना और पहनावा तो पूरी दुनिया में मशहूर है। नॉर्थ इंडिया में अगर खाने का असली स्वाद आपको चखना है तो आप कोई भी पंजाबी फूड खा सकती हैं। मक्के की रोटी सरसों का साग ही नहीं बल्कि दाल मक्खनी, लस्सी, अमृतसरी कुल्चा जैसे खाने की की वैरायटी आपको दुनिया भर के हर बड़े इंडियन रेस्टोरेंट में मिलेंगीं। इतना ही नहीं आप इनका स्वाद हर शादी और बड़ी पार्टी में भी आसानी से चख सकती हैं।  इंडिया में किसी भी राज्य में शादी हो रही हो लेकिन आपको वहां पर दाल मक्खनी से लेकर शाही पनीर और जीरा राइस ना मिलें ऐसा तो हो ही नहीं सकता।  वैसे तो शायद ही कोई होगा जिसे इंडिया के पंजाब राज्य के खाने के बारे में ना पता हो लेकिन अगर आप भी उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं तो हम आपको पंजाबी खाने के बारे में बता रहे हैं। अगर आप पंजाबी गानों के, पंजाबी बोली के, पंजाबी पहनावे की फैन हैं या उसे पसंद करती तो आपको पंजाबी खाना भी जरूर पसंद होगा।  ऐसे भी कई लोग होंगे जिन्हें ये तो जरूर पता होगा कि दाल मक्खनी, लस्सी, शाही पनीर ये सब इंडियन खाने हैं लेकिन ये सब इंडिया के पंजाब राज्य के सबसे मशहूर खाने की थाली है आपको ये भी जरूर पता होना चाहिए।  खासियत- पंजाबी खाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें बहुत सारा मक्खन और मसाले होते हैं। आपको सादी सी रोटी भी देसी घी लगाकर परोसी जाती है। सरसों के साग में सफेद मक्खन होता है तो शाही पनीर में काजू और सूखे मेवों की ग्रेवी। तो आइए आपको बताते हैं कि आप अगर पंजाबी खाने की थाली का ऑर्डर दे रही हैं तो आपको खाने के लिए क्या क्या मिलेगा। 

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 22 Feb 2018, 15:02 IST

सरसों का साग- मक्के की रोटी

Create Image :

सरसों का साग और मक्की के रोटी खाने का स्वाद सर्दियों के मौसम में है। पंजाब में इसे चुल्हे पर पकाया जाता है। सफेद मक्खन के साथ अगर आपने इसका स्वाद एक बार चख लिया तो सालभर आप सिर्फ इसे ही खाना पसंद करेंगीं। ये खाना जितना टेस्टी है उतना ही हेल्दी भी है। इसे आप अपने घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। हम आपके साथ पहले ही सरसों के साग और मक्के की रोटी की रेसिपी शेयर कर चुके हैं। सरसों के साग को गुड़ के साथ बनाया जाता है और मक्की की रोटी में मूली को कद्दूकस करके बनाएंगी तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

दाल मक्खनी

Create Image :

दाल मक्खनी हर किसी को पसंद है। जो लोग इंडियन खाना पसंद करते हैं उन्हें इसका स्वाद सबसे पहले पसंद आता है। अगर आप इंडिया में दाल मक्खनी पसंद करने वाले लोगों का सर्वे करेंगी तो शायद ही कोई हो जो ये कहे कि उसे इसका स्वाद पसंद नहीं है। हां ये बात जरूर है कि दाल मक्खनी की रेसिपी भी बहुत राज्यों में अलग-अलग होती है। कुछ लोग इसे गर्म मसालों के साथ बनाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे खड़े मसालों का तड़का लगाकर बनाते हैं। वैसे आपको ये बता दें कि दाल मक्खनी में दाल और मक्खन के अलावा आपको बहुत सारा दुध और क्रीम का स्वाद भी मिलेगा। 

 

अमृतसरी कुल्चा

Create Image :

अमृतसरी कुल्चे के स्वाद के बारे में जितनी तारी की जाए उतनी कम है। अमृतसर पंजाब का शहर है और यहां पर बनने वाले कुल्चों का स्वाद लोगों को इतना पसंद है कि कुल्चा किसी भी राज्य में बिक रहा हो लेकिन अगर उसके नाम के आगे अमृतसरी लगा हो तो लोग बिना कुछ सोचे इसे सबसे पहले ऑर्डर करना पसंद करते हैं। इसे आप वैसे अपने घर पर भी बना सकती हैं। अमृतसरी कुल्चा भी कई तरह से बनाया जाता है। कुछ लोग इसमें आलू का मसाला भरकर इसे खाना पसंद करते हैं तो किसी को ये खूब सारा मक्खन डालकर इसका स्वाद पसंद आता है। वैसे पंजाब में मिलने वाले अमृतसरी कुल्चे के स्वाद से बढ़कर आपको किसी भी जगह पर स्वाद नहीं आएगा। पंजाब के चप्पे चप्पे पर मिलने वाले हर अमृतसरी कुल्चे में आपको स्वाद जरूर आएगा।

लस्सी

Create Image :

लस्सी जितनी स्वाद में लोगों को पसंद आती है उतनी ही आपकी सेहत के लिए भी ये सबसे बेस्ट होती है। खासकर गर्मियों में तो लोग लस्सी जरूर पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ड्रिंक भी पंजाब की ट्रेडिशनल ड्रिंक है। पंजाब में आपको लस्सी की एक दो नहीं बल्कि ढेरों तरह की वैरायटी मिलेंगी। प्योर दूध और क्रीम मलाई के स्वाद वाली लस्सी का असली स्वाद आपको पंजाब में ही मिलेगा। यहां पर आपको खाने में मिलावट नहीं मिलेगी। पंजाबी लस्सी के गिलास का साइज़ भी काफी बड़ा होता है। वहां पर रहने वाले लोगों को इसे पीने की आदत होती है लेकिन अगर आपने पहले कभी पंजाबी लस्सी नहीं पी है तो आपको एक गिलास लस्सी पीने के बाद भूख नहीं लगेगी। हालांकि आपका पेट एक गिलास लस्सी से भर जाएगा लेकिन इसका स्वाद आपको दूसरा गिलास लस्सी पीने के लिए भी जरूर मजबूर करेगा।

शाही पनीर

Create Image :

शाही पनीर जो इंडिया में होने वाली हर शादी की शान होता है ये फूड भी पंजाबी है। शाही पनीर को लोग चावल, पुलाव, नान, रोटी किसी के साथ भी खाना पसंद करते हैं। इसका स्वाद चखने के लिए कई लोग तो शादियों का इंतज़ार करते हैं। शाही पनीर बनाना इतना भी आसान नहीं है इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है और इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी देना पड़ता है। वैसे फाइव स्टार होटल हों या फिर कोई ढाबा आपको शाही पनीर हर जगह के menu में आसानी से मिल जाता है। अगर आप खाना खाने के लिए बैठी है और आप इस बात से कन्फ्यूज़ हैं कि क्या खाएं तो आप बिना सोचे समझे शाही पनीर ऑर्डर कर सकती हैं।

जीरे वाले चावल

Create Image :

अगर आप नहीं जानती तो आपको बता दें कि पंजाबी लोग हमेशा हर एक शब्द के साथ दूसरा शब्द अलग से जोड़ते है जैसे रोटी-शोटी, चावल-शावल, लस्सी-लुस्सी इस तरह से उनके खाने में भी एक चीज़ एक्सट्रा होती है जैसे बिना देसी घी के रोटी नहीं होती। मक्खन के बिना सब्जी नहीं होती, क्रीम के बिना दाल नहीं होती उसी तरह से अगर आपको चावल खाने हैं तो उसमें भी वो खास जीरे का तड़का लगाकर ही आपको खिलाएंगें। पंजाबी खाने की खासियत ही ये ही कि इसमें कोई भी चीज़ आपको बिना मसालों और मक्खन से तड़का लगाए बिना नही मिलती।

 

फुल्का

Create Image :

फुल्का जिसे पूरे भारत में लोग रोटी कहते हैं उसे पंजाब में लोग फुल्का कहते हैं। ये पतला और गैस पर सिका हुआ होता है। पंजाब में फुल्के पर देसी घी लगाकर परोसा जाता है। किसी भी सब्जी के साथ आप पंजाबी गर्मागर्म पतला फुल्का खा लें तो आपक भुख और भी बढ़ जाती है। आप इसे किसी भी इंडियन करी या सब्जी के साथ खा सकती हैं। इसे लोग सुखी या रस्सेदार किसी भी तरह की सब्जी के साथ खा सकती हैं।