herzindagi

सावन में शिव जी के दर्शन करने के लिए इन मंदिरों का करें रुख

सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। इस महीने में विशेष तौर पर भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। इस महीने शिव जी की पूजा करने के लिए इन मंदिरों का रुख करें।

Gayatree Verma

Updated:- 2018-08-09, 11:46 IST

सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। इस महीने में विशेष तौर पर भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। अगर आप भी भगवान शिव जी का व्रत इस महीने कर रही हैं तो इन लोकप्रिय शिव मंदिरों का रुख करना ना भूलें। जो लोग भगवान शिव का व्रत नहीं कर पा रहे हैं उन्हें भी इस मंदिर में आने पर शिव जी का आशीर्वाद मिल जाता है।

विश्व भर में प्रसिद्ध हैं यह मंदिर

आज इस वीडियो में हर दुनिया भर में मशहूर प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताया गया है। ये शिव मंदिर पूरी दुनिया में फेमस हैं और बाहर से लोग इन मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं।

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड

उत्तराखंड में बर्फ की वादियों में स्थित केदारनाथ मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां बाहर से भी सैलानी भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां बर्फ का शिवलिंग है जो कभी नहीं पिघलता है। अगर वैज्ञानिकों की मानें तो केदारनाथ का मंदिर 400 साल तक बर्फ में दबा रहा था, लेकिन फिर भी वह सुरक्षित बचा रहा है। इस कारण इस मंदिर की काफी मान्यता है। इसकी गिनती चारधाम में भी होती है।

अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर

यह कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में 135 सहस्त्रमीटर दूर समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इस मंदिर को बर्फानी मंदिर भी कहा जाता है।

ऐसे ही अन्य मंदिरों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।