World Chocolate Day 2019: घर पर ही बनाएं चॉकलेट स्क्रब और फेस पैक, पाएं दमकती हुई त्वचा
आज हम आपको बताएंगे की खाने के साथ ही आप चॉकलेट से अपने चेहरे को स्‍क्रब भी कर सकती हैं और चॉकलेट फेस पैक बना कर चेहरे की रंगत को निखार भी सकती हैं।

Updated:- 2019-07-06, 17:57 IST
चॉकलेट, इस नाम को सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। खासतौर से महिलाओं को तो चॉकलेट कुछ ज्यादा ही पसंद होती हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे की खाने के साथ ही आप चॉकलेट से अपने चेहरे को स्क्रब भी कर सकती हैं और चॉकलेट फेस पैक बना कर चेहरे की रंगत को निखार भी सकती हैं। तो चलिए इस वीडियो पर क्लिक करिए और जानिए कि घर पर ही आप चॉकलेट स्क्रब और चॉकलेट फेस पैक कैसे बना सकती हैं।
चॉकलेट स्क्रब
- चॉकलेट स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चॉकलेट पाउडर लें।
- फिर इसमें 1 चम्मच चीनी डालें।
- आखिर में थोड़ा सा पानी डालें।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
- चेहरे पर लगाने पर इसे हाथों से 2-3 मिनट तक मलें।
- चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो स्किन को डी-टॉक्स करके स्मूद बनाते हैं।
- स्क्रब करने के बाद चेहरे को साफ पानी से साफ कर लें।
चॉकलेट फेस पैक
- चॉकलेट फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चॉकलेट पाउडर लें।
- इसके बाद चॉकलेट पाउडर में 1 चम्मच हनी मिलाएं।
- इसके बाद मिश्रण में 3 चम्मच दूध मिलाएं।
- इस मिश्रण को अब चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।
- यह फेस पैक आपकी डेड स्किन को रिमूव करके स्किन सेल्स को बढ़ाएगा।
Credits
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।