ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखना तो हर लड़की का सपना होता है। मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन्स में से एक है। बढ़ती उम्र का असर उनके चेहरे पर कभी नज़र नहीं आता। अगर यूं कहा जाए कि वो बढ़ती उम्र के साथ और भी ग्लैमरस होती जा रही हैं तो गलत नहीं होगा। अगर आप उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो इस वीडियो को जरुर देखें क्योंकि इस वीडियो में Substance Salon के मेकअप आर्टिस्ट आपको ना सिर्फ मेकअप करने के स्मार्ट टिप्स दे रहे हैं बल्कि वो आपको ये भी बता सीखा रहे हैं कि आप ऐश्वर्या राय की तरह अगर लुक चाहती हैं तो आपको किस तरह से मेकअप करना चाहिए।
मेकअप आर्टिस्ट मौंटी त्यागी ने सबसे पहली मेकअप टिप ये दी कि आपको किसी भी तरह के मेकअप की शुरुआत सबसे पहले प्राइमर से करनी चाहिए। इससे आपका मेकअप ज्यादा देर तक रहता है और मेकअप में क्रेक्स भी नहीं पड़ते।
जब प्राइमर अच्छे से चेहरे पर ब्लैंड हो जाए तो आई बेस लगाएं और उसके बाद ब्राउन कलर के आई शैडो से आई कंटूर करेंगे। अब ये आई मेकअप आपको कैसे करना है ये आप वीडियो में देखकर अच्छे से सीख सकती हैं। ब्राउन आई शैडो लगाने के बाद आईलिड पर लाइट कलर का आईशैडो लगाना चाहिए। अगर आप ऐश्वर्या राय के मेकअप को ध्यान से देखेंगी तो आपको ये समझ आ जाएगा कि इसी मेकअप टिप की वजह से उनकी आंखे बड़ी और खूबसूरत दिखती हैं।
आई मेकअप के बाद फेस का बेस मेकअप करना होता है। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि क्योंकि ऐश्वर्या राय बच्चन का मेकअप बहुत ही लाइट होता है इसलिए आपको नेचूरल लुक के लिए लाइट बेस मेकअप करना है जिससे आपको ऐश्वर्या की तरह नेचूरल लुक मिले। अब आपको ये ध्यान रखना है कि बेस मेकअप को लॉक करना होगा और उसे लॉक करने के लिए बेस मेकअप के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर से चेहरे का मेकअप करना ना भूलें।
Read more: बढ़ती उम्र के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन कैसे बनीं और भी ग्लैमरस
ऐश्वर्या राय की तरह आपको मेकअप के बाद फेस के शार्प कट चाहिए तो आप मेकअप लॉक करने के बाद कंटूर करें इससे आपको ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह फेस कट मिलेगा और आपका लुक उनकी तरह की लगेगा इसे कैसे करना है ये आपको वीडियो देखकर समझ आ जाएगा।
लास्ट में आई लाइनर लगाएं और ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह आई मेकअप के लिए आपको आई लाइनर कैसे लगाना है ये आपको वीडियो देखकर ही पता चलेगा। अब आप आई लाइनर के बाद आई लैशेज का मेकअप करें। आई लैशेज को कर्ल करने के लिए कर्ल मशीन चाहिए। इसके बाद आप आई लैशेज पर मस्कारा लगा दें। काजल आंखों में मस्कारा लगाने के बाद लगाएं। काजल पूरी आंख में ना लगाएं बाहर की तरह आधी आंख में ही काजल लगाएं ये ऐश्वर्या राय बच्चन का मेकअप स्टाइल है।
ऐश्वर्या राय को मैट कलर लिपस्टिक ज्यादा पसंद है आपको उनका जो भी लुक पसंद हो आप उसी रंग की लिपस्टिक लगाकर उनकी तरह मेकअप लुक पा सकती हैं।
तो अब आप अगली बार किसी भी पार्टी में जाने से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह मेकअप करें और उन्ही की तरह ब्यूटीफुल दिखें।
Credits
Producer – Prabhjot Kaur
Video Editor – Atul Tripathi