
क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक 6 तरह की होती है
लिपस्टिक हर लड़की लगाती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिर्फ लिपस्टिक के रंग ही अलग नहीं होते लिपस्टिक कई तरह की होती है। जी हां क्रेयॉन लिपस्टिक से लेकर शीयर लिपस्टिक, मैट लिप्सिटक और इसी तरह की कई लिपस्टिक आती है। आप मेकअप के मामले में पीछे ना रह जाएं इसलिए अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि लिपस्टिक 6 तरह की होती है और किस लिपस्टिक को लगाकर आपको कैसा लुक मिलेगा और आपको उसे कब लगाना चाहिए ये सारे ब्यूटी टिप्स भी आप ले लें।

क्रेयॉन लिपस्टिक

क्रेयॉन लिपस्टिक दिखने में क्रेयॉन कलर्स की तरह दिखनें मे होती है हालांकि इसका साइज़ कलर से थोड़ा बड़ा होता है। इस लिपस्टिक को आप बाम की तरह अपने लिप्स पर लगा सकती हैं। क्रेयॉन लिपस्टिक आपके लिप्स को नरिश और मॉइश्चराइज़ करती है। जिन महिलाओं के लिप्स रुखे हों या फट रहे हों उन्हें ये लिप्सटिक लगानी चाहिए।
मैट लिपस्टिक

मैट लिपस्टिक लिप्स को ड्राय लुक देती है। इस लिपस्टिक को लगाने के सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि ये लॉन्ग टाइम तक स्टे करती है। आप किसी भी बड़ी ऑफिशयल मीटिंग या पार्टी में इसे लगाकर जा सकती हैं। मैट लिपस्टिक को लगाने से पहले हमेशा अपने लिप्स पर लिप बाम लगाएं और अगर आपके लिप्स रुखे या फटे हुए हैं तो मैट लिपस्टिक ना लगाएं ये आपके लुक को बिगाड़ देगी।
शीयर लिपस्टिक

नेच्यूरल लुक के लिए आप शीयर लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसे लगाते समय आप एक बात को जरुर ध्यान में रखें कि शीयर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप पर कंसीलर से बेस बना लें या फिर हल्के बाम से लिप्स को नरिश कर लें। अगर आप ऐसे लिपस्टिक लगाएंगी तो ये आप पर ज्यादा सूट करेगी।
क्रेम लिपस्टिक

क्रेम लिपस्टिक का लुक बिल्कुल मैट जैसा होता है लेकिन ये क्रीमी होती है और इससे आपके लिप्स ड्राय नहीं दिखते। क्रेम लिपस्टिक में मैट से ज्यादा मॉइश्चराइज़ होता है जो आपके लिप्स को स्मूथ लुक देता है। लेकिन एक बात ये है कि ये लिपस्टिक मैट से कम देर तक टिकती है। इतना ही नहीं ये कई बार फैल भी जाती है। इसलिए इस लिपस्टिक को आप ऐसी जगह ही लगाकर जाएं जहां खाना-पीना कम हो या आप दोबारा मिटाकर फिर से लिपस्टिक लगा सकती हों। अगर आप ये चाहती हैं कि क्रेम लिपस्टिक ना फैले तो आप इस लगाने से पहले आउटलाइन कर लें इससे आपको फायदा होगा।
लिप टिंट्स और लिप स्टेन

लिप टिंट्स और लिप स्टेन मार्कर और स्पंज की तरह आती है ये आपके लिप्स को नेच्यूरल लुक देती है। अगर आप लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद नहीं करती या आपको अच्छे से लिपस्टिक लगानी नहीं आती तो आप ये लिपस्टिक जरुर ट्राय कर सकती हैं।
ग्लॉसी लिपस्टिक

ग्लॉसी लिपस्टिक आपके लिप्स को शाइनी लुक देती है। अगर आपके लिप्स पतले हैं तो आपको ग्लॉसी कलर ही लगाने चाहिए ये आपको ज्यादा सूट करेगी। हालांकि ये लिपस्टिक जल्दी फेड हो जाती है लेकिन जब आप ग्लॉसी लिप कलर लगाकर किसी पार्टी में जाती हैं तो आपके मेकअप से ज्यादा आपका लिप कलर लोगों का ध्यान आपकी ओर खींचता है।