image

Aaj Ka Kanya Rashifal 23 August 2025: बंद दरवाजे खुलेंगे, मेहनत का मिलेगा फल...जानें कैसा रहेगा कन्या राशि का दिन

अगर आपको पहले से ही अपने भविष्य का पता चल जाए तो आगे की योजनाएं तय करना आसान हो जाता है। अगर आपकी राशि कन्या है और आप अपने आज के राशिफल के बारे में जानना चाहती हैं तो यहां पढ़ें विस्तार से।
Updated:- 2025-08-23, 05:30 IST

Virgo Horoscope Today, 23 August 2025: कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सकारात्मक सोच को मजबूत करने वाला होगा। आज चंद्रमा मघा नक्षत्र और सिंह राशि में प्रवेश करेगा। अमावस्या तिथि 11:35 बजे तक रहेगी और उसके बाद प्रतिपदा होगी। परिघ योग दोपहर 01:20 बजे तक और फिर शिव योग बनेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज प्रगति का दिन है। कोई रुकी योजना फिर से शुरू होगी या पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिलेगा। आप जो हार मान चुकी थीं, उसमें हलचल आएगी और आत्मविश्वास लौटेगा। पुराने अनुभवों का लाभ लें और किसी भी अवसर को न गंवाएं। बंद दरवाजों से नई शुरुआत हो सकती है। खुद पर भरोसा बनाए रखें क्योंकि मेहनत का फल मिलेगा, बस थोड़ा धैर्य और हिम्मत दिखानी होगी।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्यार और रिश्तों के मामले में कन्या राशि की महिलाओं को आज कोई पुराना रिश्ता या अधूरी बातचीत फिर से जुड़ सकती है। किसी करीबी से बात बन सकती है जिससे आप बहुत समय से दूर थीं। पार्टनर के साथ संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा और कोई जरूरी बात जो टल रही थी, आज खुलकर होगी। अविवाहित महिलाओं को पुराने मैसेज या संपर्क के ज़रिए कोई नई उम्मीद जागेगी। परिवार में भी किसी सदस्य से पुरानी नाराज़गी दूर होगी और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा।

virgo horoscope for today

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

कन्या राशि के आज के राशिफल के अनुसार करियर की बात करें तो कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से चालू हो सकता है या किसी पुराने संपर्क से काम का नया रास्ता खुलेगा। ऑफिस में आपकी बात मानी जाएगी जिसे पहले नजरअंदाज किया गया था। सीनियर आपकी सोच और मेहनत की तारीफ करेंगे। जो महिलाएं लंबे समय से किसी नौकरी या काम को लेकर परेशान थीं, उन्हें आज सकारात्मक खबर मिलेगी।

यह विडियो भी देखें

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

कन्या राशि की महिलाएं ऋण संबंधी विषयों में व्यस्त रहेंगी। नया कर्ज लेने का विचार बनेगा, विशेषकर व्यापार या घर की जरूरतों के लिए। पहले से लिया गया कर्ज़ धीरे-धीरे चुकता करने का अवसर मिलेगा। बैंक से सहयोग और वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी। समय पर किस्त भरने से आपकी साख मजबूत बनेगी। आर्थिक व्यवस्था में ऋण प्रबंधन सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगा।

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

कन्या राशि की महिलाएं आज त्वचा और पेट से जुड़ी परेशानी अनुभव कर सकती हैं। एलर्जी या खुजली जैसी समस्या बढ़ सकती है, इसलिए धूप और धूल से बचें। ताजे और हरे पत्तेदार सब्जियाँ खाएँ तथा डिब्बाबंद स्नैक्स से परहेज करें। योग में ताड़ासन और पश्चिमोत्तानासन लाभकारी होंगे। नींबू पानी और नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा।

आज कन्या राशि के उपाय (Virgo Remedies Today)

आज कन्या राशि की महिलाएं सुबह एक पीला फूल बहते पानी में बहाएं और घर में कपूर जलाकर सकारात्मकता फैलाएँ। शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 5 रहेगा, जो आज के दिन को प्रगति और उम्मीद से भर देगा और रुके कामों को गति दिलाएगा।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;