Sagittarius Horoscope Today, 24 August 2025: धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और नई दिशा लेकर आएगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश रहेगा। प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 बजे तक रहेगी और उसके बाद द्वितीया होगी। शिव योग दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा और फिर सिद्ध योग बनेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
धनु राशि की महिलाओं के लिए आज अपनी अंतर्मन की आवाज़ सुनने का दिन है। जो बात लंबे समय से मन में थी, वह आज खुलकर जताई जा सकती है, जिससे सुकून मिलेगा। आज किसी स्थिति पर ईमानदारी से विचार करने का समय है। आप जिससे भाग रही थीं, आज उसका सामना हिम्मत से करेंगी और समाधान मिलेगा। यदि आपने किसी बात के लिए खुद को दोषी माना था, तो आज खुद को माफ करने का मौका मिलेगा।
आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन नई सोच, आत्मविश्वास और भावनात्मक सुधार से भरा रहेगा। करियर में पुरानी गलतियों का समाधान मिलेगा और आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। प्रेम में भावनाओं को समझना जरूरी होगा और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। जानें धनु राशि के लिए आज के खास संकेत, शुभ रंग, अंक और आसान उपाय जो आपके दिन को बेहतर बनाएंगे।
आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)
धनु राशि की महिलायें सोना-चाँदी में रुचि दिखाएँगी। आज इन धातुओं में निवेश करना शुभ रहेगा। जिनके पास पहले से सोना या चाँदी है, उन्हें उसका मूल्य बढ़ता दिखेगा। इस निवेश से आर्थिक सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और आप खुद को अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगी।
परिवार में भी इस कदम को सराहना मिलेगी। सोना-चाँदी आपके लिए स्थायी लाभ का साधन सिद्ध हो सकता है।
आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
प्यार और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए बेहद खास है। किसी अपने से गहरी और सच्ची बात होगी, जो रिश्ते को और मजबूत कर देगी। अगर किसी रिश्ते में दूरी या चुप्पी थी, तो आज बातचीत से वो खत्म होगी और भावनाओं की नई शुरुआत होगी।
इसे भी पढ़ें -अगर आपकी राशि है धनु, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
जो महिलाएं शादीशुदा हैं, उनके लिए पति के साथ समय बिताने और दिल से बात करने का सही मौका है। परिवार में कोई पुराना ग़लतफ़हमी का मामला भी आज सुलझ सकता।
आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)
करियर की दिशा में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए भावनात्मक दिन रहेगा लेकिन साथ ही फोकस भी बना रहेगा। आज आप अपने काम में गहराई से जुड़ाव महसूस करेंगी और हर काम को पूरी ईमानदारी से करेंगी। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी मदद चाहता है, उसे नजरअंदाज न करें क्योंकि आज का सहयोग कल की सफलता बनेगा।
जो महिलाएं किसी रचनात्मक फील्ड में हैं, उन्हें आज कोई नया आइडिया आएगा जो आगे चलकर बड़ा रूप ले सकता है। इंटरव्यू या मीटिंग के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन आत्मविश्वास के साथ बात करें, तभी बात बनेगी।
आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)
धनु राशि की महिलाओं को आज जाँघों और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। अधिक खड़े रहने से परेशानी बढ़ सकती है। गरम पानी से स्नान और त्रिकोणासन मददगार होंगे। भोजन में प्रोटीन युक्त चीज़ें शामिल करें। तैलीय भोजन से बचें। समय पर आराम करने से सेहत बेहतर होगी।
आज धनु राशि के उपाय (Sagittarius Remedies Today)
आज धनु राशि की महिलाएँ सुबह एक दीपक जलाएँ और भगवान विष्णु का ध्यान करें। आज का शुभ रंग हल्का पीला और शुभ अंक 7 रहेगा, जो आपके दिन को सुकून और स्पष्टता देगा।
इसे भी पढ़ें -Sagittarius Horoscope 2025: धनु राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें विस्तार से
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों