हमेशा करियर की बुलंदियों तक पहुचंते हैं इस मूलांक के लोग, सूर्य के प्रभाव से मिलता है भरपूर पैसा

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी मूलांक का अपना अलग स्वभाव होता है और हर कोई एक दूसरे से अलग होता है। ऐसे ही एक अंक है जो सूर्य द्वारा शासित होता है। आइए जानें इस मूलांक 01 की क्या विशेषताएं होती हैं और इन्हें हमेशा करियर में सफलता मिलती है।
Updated:- 2026-04-30, 17:33 IST
image

अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का एक अलग मूलांक होता है और ये उनके जन्म की तिथि पर निर्भर करता है। यह मूलांक किसी व्यक्ति के स्वभाव, करियर, सोच और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। ऐसे ही जिन लोगों का मूलांक 1 होता है उन्हें सूर्य के द्वारा शासित माना जाता है और इन मूलांक के लोगों पर सूर्य की ऊर्जा का प्रभाव होता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 01 होता है और इनके ऊपर सूर्य की शक्ति होती है जिसकी वजह से ये हर जगह अपने आप को आगे रखने में सक्षम होते हैं। सूर्य को ज्योतिष में आत्मा, नेतृत्व, शक्ति और पद-प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है। इसी वजह से उस मूलांक के लोगों को किसी भी क्षेत्र में बुलंदियों तक जाने का मौका मिलता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं मूलांक 1 की कुछ ऐसी ही खूबियों के बारे में जिनकी वजह से ये हमेशा दूसरों से आगे रहते हैं।

मूलांक 1 में मजबूत नेतृत्व क्षमता होती है

मूलांक 1 के लोग जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी लेकर आते हैं। अंक ज्योतिष के पहले नंबर एक वाले लोग किसी भी भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय भीड़ को सही दिशा देने में विश्वास रखते हैं। ऑफिस हो, बिजनेस हो या कोई भी वर्कप्लेस ये लोग हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाते हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता बहुत मजबूत होती है, जिसकी वजह से ये कठिन परिस्थितियों में भी सही फैसला लेते हैं। यही गुण इन्हें करियर में तेजी से हमेशा आगे बढ़ाता है।

numerology number 1

आत्मविश्वास होता है इनकी ताकत

मूलांक 01 के लोगों की सबसे बड़ी खासियत इनका आत्मविश्वास होता है। ये किसी भी काम को पूरे विश्वास के साथ शुरू करते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर असफलता का डर कभी नहीं होता है, इसलिए ये कठिन से कठिन काम को भी आसानी से करते हैं। ये कोई भी नया मौका मिलते ही उसका पूरा फायदा उठाते हैं। इनका आत्मविश्वास ही इनकी सबसे बड़ी ताकत होता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 1 वालों को सूर्य ग्रह को ठीक करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

करियर में मिलती है तेजी से सफलता

मूलांक 1 के लोग करियर के मामले में काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें बड़े लक्ष्य पसंद होते हैं और इन्हें हासिल करने के लिए ये पूरी मेहनत करते हैं। सरकारी नौकरी, प्रशासन, राजनीति, मैनेजमेंट, बिजनेस या किसी भी नेतृत्व वाली भूमिका में ये लोग बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके अंदर आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा होती है, जिससे ये अपने करियर में लगातार तरक्की करते हैं।

number 1 numerology

धन और प्रतिष्ठा दोनों मिलते हैं

सूर्य के प्रभाव से मूलांक 01 के लोगों को जीवन में धन और मान-सम्मान दोनों मिलता है। ये लोग आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। कई बार इन्हें अचानक धन लाभ के अवसर भी मिलते हैं। समाज में इनकी एक अलग पहचान होती है और लोग इन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 1 वाले जरूर पहनें इन रंगों के वस्त्र, जीवन में मिलेगी सफलता

आकर्षक व्यक्तित्व होता है

मूलांक 1 के लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये जहां भी जाते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इसी वजह से लोग इनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं और इनसे प्रभावित होते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ये लोग कभी भी घबराते नहीं हैं। बल्कि हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। इनका मानना होता है कि हर समस्या का समाधान होता है, बस किसी भी बात को सही तरीके से समझने की जरूरत होती है। यही सोच इन्हें मुश्किल हालात में भी मजबूत बनाए रखती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

अगर आपका मूलांक भी 01 है तो ये आपके स्वाभाव की विशेषताएं भी हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।