
Leo Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा 5 जनवरी को कर्क राशि में, 7 जनवरी को सिंह राशि में और 9 जनवरी को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जिससे पंचम भाव सक्रिय रहेगा। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए आत्मविश्लेषण का है, इस सप्ताह आपको किसी भी तरह के दिखावे से बचना चाहिए। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जाने इस सप्ताह का सिंह राशिफल
सिंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में टकराव ला सकता है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में गोचर भावनाओं को स्ट्रांग करेगा और केतु के कारण दूरी महसूस हो सकती है। अविवाहित महिलाएं इस सप्ताह किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आकर्षित होंगी,लेकिन वहां आपकी बात नहीं बनेगी , अगर बात बनती भी है तो आगे चलकर यही भविष्य की समस्या बनेगी। सिंगल रह रही महिलाएं यदि अपने में कंट्रोल करने की कोशिश करेंगी, तो रिश्ता और मजबूत होगा। इस सप्ताह आपको पार्टनर से प्रेम चाहिए तो आपको अपना ईगो एक साइड रखना होगा।
उपाय: रविवार को तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
सिंह राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)
करियर की बात करें तो यह सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा रहने वका है । धनु राशि में सूर्य और मंगल का गोचर आपको आगे बढ़ने का मौका देंगे, लेकिन न्याय के देवता शनि ग्रह की दृष्टि आपके गलत कदम पर तुरंत रोक लगाएगी। जो महिलाएं लीडरशिप, एडमिनिस्ट्रेशन, गवर्नमेंट, मीडिया या एंटरटेनमेंट से जुड़ी हैं, उनके लिए समय महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। सीनियर से बहस या जूनियर पर ज़्यादा दबाव डालना नुकसान देगा। इस सप्ताह व्यवसाय कर रही महिलाओं को अपनी पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखना चाहिए , नहीं तो आगे इससे सम्बन्ध बिगड़ सकते है।
उपाय: गुरुवार को पीली मिठाई का दान करें।
सिंह राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से सतर्कता वरतने का संकेत देता है। इस सप्ताह आपको किसी दिखावे या स्टेटस मैटैंन के लिए किया गया खर्च बाद में पछतावा दे सकता है। केतु सिंह राशि में होने से पैसे को लेकर भ्रम या गलत अनुमान संभव है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा बिलकुल भी न करें। पुराना बकाया पैसा मिलने की पूर्ण संभावना है, लेकिन पूरा नहीं। इस सप्ताह किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट में रिस्क लेने से बचें।
उपाय: शुक्रवार को किसी मंदिर में दीपक दान करें।
सिंह राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा कमजोर रहने वाला है। इस सप्ताह आपको हार्ट , पीठ, रीढ़ या आंखों से जुड़ी समस्या देखने में सकती है। चंद्रमा का गोचर मानसिक चिड़चिड़ापन बढ़ाएगा, जिससे बीपी या थकान की शिकायत हो सकती है। अधुरी नींद और बिगड़ा हुआ आपका रूटीन से शारीरिक कमजोरी आ सकती है ।
उपाय: शनिवार को कला तिल का दान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।