Leo Horoscope Today, 28 August 2025: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में है और तुला राशि में गोचर कर रहा है, जिससे दिन का रुख बातचीत और रिश्तों पर खास असर डालेगा। पंचमी तिथि शाम 05:56 बजे तक है और उसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी। दोपहर 01:18 बजे तक शुक्ल योग है, फिर ब्रह्म योग का आरंभ होगा। दिन में आपके विचार बदले हुए रहेंगे, और मन थोड़ा तेजी से निर्णय लेना चाहेगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखने का समय है और कामकाज में संतुलन बैठाने की जरूरत होगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का आज का राशिफल?
आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
प्यार के संदर्भ में सिंह राशि की महिलाएंआज एक महत्वपूर्ण मोड़ पर स्थित हैं, जहांउन्हें यह निर्धारित करना होगा कि उनका हृदय किस दिशा में धड़कता है क्या यह उस व्यक्ति के प्रति है, जिसे उन्होंने सदैव चाहा, या उस मित्र के प्रति है, जिसने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया है। शादीशुदा महिलाओं के लिए आज का दिन जीवनसाथी से सीधी बातचीत का मौका देगा। परिवार में किसी महिला सदस्य से सलाह लेंगी, जो आपकी उलझन सुलझाएगी।
आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)
सिंह राशि की महिलाओं को आज कंधों और बाहों में थकान और भारीपन अनुभव होगा। अत्यधिक काम या तनाव इसका कारण बन सकता है। गोमुखासन और चक्की चलन क्रिया द्वारा कंधे हल्के होंगे। नमक और तैलीय भोजन कम करें। खजूर, अंजीर और दूध का सेवन लाभकारी रहेगा। हाथो को ऊँचा उठाकर कार्य न करें और अधिक भार न उठाएं।
आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)
सिंह राशि की महिलाओं को आज क्रिएटिव या शौक से जुड़ी चीज़ों से कमाई होने की संभावना है। अगर आप पेंटिंग, हैंडमेड आइटम्स, केक बनाना या फैशन डिज़ाइन जैसे शौक रखती हैं तो आज उन्हें व्यवसाय में बदलने का सही दिन है। सोशल मीडिया या लोकल मार्केट में इसका प्रचार करें। आपका हुनर लोगों तक पहुँचेगा और उससे पैसे कमाने का रास्ता खुलेगा। यह दिन आपकी प्रतिभा को प्रॉफिट में बदल सकता है, बस शुरुआत करने की हिम्मत चाहिए।
आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)
सिंह राशि की महिलाओं के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत कुछ कहेगा, अगर आप सुनने को तैयार हैं। जो काम आप बस समय बिताने के लिए कर रही थीं, आज वो आपको भीतर से बेचैन करेगा और सवाल करेगा — क्या यही करना है ज़िंदगी भर? कुछ महिलाएं आज अपने असली हुनर या रुचि को पहली बार गंभीरता से सोचेंगी। नौकरी करने वाली महिलाओं को किसी ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा जो उन्हें नए मुकाम तक ले जा सकता है। लेकिन हर काम में नाम पाने की जल्दी आज नुकसान भी दे सकती है, इसलिए दिशा पकड़ने पर ध्यान दें, रफ्तार पर नहीं।
आज सिंह राशि के उपाय (Leo Remedies Today)
आज सिंह राशि की महिलाएं नीला रंग पहनें और किसी बुज़ुर्ग पुरुष को एक केला या पानी की बोतल भेंट करें। लकी नंबर 1 रहेगा। यह आसान उपाय आपके विचारों को साफ करेगा और मन को शांत रखेगा।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों