
आज चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर रहा है, जो सिंह राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों, कामकाज और निजी निर्णयों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। आज का दिन आपको बिना कहे बहुत कुछ समझाने वाला है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का आज का राशिफल?
सिंह राशि की महिलाएं आज रिश्तों में खुद से ज़्यादा सामने वाले की भाषा और व्यवहार को समझने की कोशिश करें। जो महिलाएं शादीशुदा हैं या किसी रिश्ते में हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ी दूरी बना लेने में ही समझदारी है। हर बात का जवाब तुरंत देने की ज़रूरत नहीं। कुछ चीज़ें खुद सामने आ जाएंगी। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर के कारण अविवाहित महिलाएं किसी पुराने परिचित के व्यवहार से भ्रमित रह सकती हैं। किसी रिश्ते को लेकर झूठ पकड़ा जा सकता है या कोई बात आज उलझन में डाल सकती है।
उपाय: रात को सोने से पहले गुड़ और तुलसी पत्र भगवान शालिग्राम को अर्पित करें। पारिवारिक तनाव कम होगा।

सिंह राशि की महिलाएं आज कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति को लेकर गंभीर होंगी। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन नौकरी से ज़्यादा स्किल्स अपडेट करने पर फोकस करें। किसी पुरानी कंपनी से संपर्क हो सकता है लेकिन उस पर तुरंत निर्भर न हों। नौकरी में कार्यरत महिलाओं के लिए आज चंद्रमा के धनु राशि में गोचर के कारण वक़्त की पाबंदी और व्यवहार दोनों पर सवाल उठ सकते हैं। वर्कलोड ज्यादा रहेगा, लेकिन खुद को जताने का मौका भी मिलेगा। व्यापार करने वाली महिलाओं को किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है, लेकिन नए सौदे की दस्तावेज़ी जांच जरूरी है।
उपाय: ऑफिस में बैठने वाली कुर्सी पर एक छोटा लाल रुमाल रखें, यह सहयोग में बढ़त दिलाएगा।
सिंह राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर थोड़ी सजग रहें। दिन में कोई ऐसा प्रस्ताव मिल सकता है जो सुनने में फायदेमंद लगे, लेकिन उसमें कानूनी पेंच हो सकता है। खासकर उन महिलाओं को सावधान रहना चाहिए जो ऑनलाइन लेन-देन या डिजिटल निवेश से जुड़ी हैं। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर के कारण घरेलू महिलाओं को बच्चों की पढ़ाई या त्योहारों से जुड़े खर्चों का बोझ अचानक महसूस हो सकता है। बिजनेस में कोई पुराना बकाया क्लियर होने के आसार हैं, लेकिन टैक्स या दस्तावेज़ से जुड़ी बातों को हल्के में न लें।
उपाय: सुबह घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ़ चावल और गुड़ रखें। इससे आर्थिक निर्णय सही दिशा में होंगे।
सिंह राशि की महिलाएं आज गले, स्वरयंत्र और आंखों से जुड़ी समस्या का अनुभव कर सकती हैं। बात करते समय गला बैठना, बोलने में खिंचाव या सिर के पास दबाव महसूस होना संभव है। अधिक बोलने, ठंडे पेय या खट्टे फल से दूर रहें। टीवी, लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन से आंखों में जलन हो सकती है।
उपाय: दिन में एक बार मुलेठी का टुकड़ा मुंह में रखें। गले और आंखों की परेशानी में राहत मिलेगी।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।