image

Aaj Ka Singh Rashifal 24 October 2025: आज सिंह राशि के लोग किसी भी बहस से बचें और सीधे संवाद पर करें भरोसा, जानें पूरे दिन का हाल

आज बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है, जो विचारों, संवाद और रिश्तों में नई दिशा तय करेगा। सिंह राशि की महिलाओं को आज सीधे और साफ बातचीत पर भरोसा रखना चाहिए और किसी बहस से बचना जरूरी है। जानें कैसा रहेगा प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल, और अपनाएं सरल उपाय।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-24, 04:55 IST

आज बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। यह गोचर सिर्फ विचारों या संवाद पर नहीं, बल्कि रिश्तों और निर्णयों की दिशा भी तय करेगा। सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह दिन निजी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर सोच-समझ कर चलने का है। आज जिन चीज़ों को आप हल्का समझेंगी, वही लंबे समय तक असर डाल सकती हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का आज का राशिफल?

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज बुध के वृश्चिक गोचर की वजह से पारिवारिक बातचीत में तीखापन महसूस कर सकती हैं। विवाहित या कमिटेड महिलाएं अपने पार्टनर से उम्मीदें रहेंगी कि वे उन्हें ज़्यादा गंभीरता से सुनें। बहस से बचें और सीधे संवाद पर भरोसा करें। भाई-बहन के साथ बातचीत में भी स्पष्टता ज़रूरी होगी। अविवाहित महिलाओं के लिए यह गोचर किसी पुराने परिचित से फिर से संपर्क में लाने का इशारा करता है, लेकिन मन की बात कहने से पहले दो बार सोचें।
उपाय: आज नींबू और काले मिर्च का छोटा उपाय करके दिन की शुरुआत करें।

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज कार्यस्थल पर अधिक जांच-पड़ताल या समीक्षा का सामना कर सकती हैं। बुध का वृश्चिक में गोचर किसी पुराने प्रोजेक्ट पर फिर से ध्यान देने का संकेत दे रहा है। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, वे आज पुराने संपर्कों को टटोलें, लाभ होगा। पहले से कार्यरत महिलाएं अपनी बात कहने से पहले टोन पर ध्यान दें, खासकर मेल या मीटिंग में। व्यापार से जुड़ी महिलाएं दस्तावेजों में लापरवाही न करें।
उपाय: पर्स में एक लाल रंग की छोटी सी रुमाल रखें, दिनभर स्थिरता बनी रहेगी।

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज निवेश को लेकर मन में उलझन महसूस कर सकती हैं। बुध का वृश्चिक राशि में गोचर पुराने खर्चों की याद दिलाएगा और भविष्य के लिए बजट की ओर धकेलेगा। अगर आपने किसी को उधार दिया है तो वापसी में देर संभव है। डिजिटल पेमेंट्स करते समय सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचने का दिन है। घर से जुड़ी खरीदारी में मन बहुत ललचाएगा, लेकिन सोचकर ही खर्च करें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज बुध के वृश्चिक राशि में गोचर के चलते गर्दन और थायरॉइड से जुड़ी तकलीफें महसूस कर सकती हैं। बोलने में थकावट, गले में सूखापन या घबराहट संभव है, खासकर अगर पानी कम पिया हो या देर रात जागी हों। मीठे और बहुत ठंडे पदार्थों से बचें। सुबह गुनगुना पानी पीकर दिन शुरू करें और नमक कम खाएं। लंबी कॉल्स या लगातार बोलने से थोड़ी दूरी रखें।
उपाय: आज नारियल पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीना लाभ देगा।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;