Leo Horoscope Today, 24 August 2025: सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आकर्षण से भरा रहेगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 बजे तक रहेगी और फिर द्वितीया होगी। शिव योग दोपहर 12:30 बजे तक और उसके बाद सिद्ध योग बनेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का आज का राशिफल?
सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज खुद के डर का सामना करने का दिन है। कोई पुरानी बात आज सामने आ सकती है। डर से भागने के बजाय अगर आप उसका सामना करेंगी तो जीत आपकी होगी। आप अपनी भावनाओं को स्वीकार करेंगी, जो आपको मजबूत बनाएगी। आत्मबल आज आपकी ताकत रहेगा, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। किसी चुनौती से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज आपके पास स्थिति को बदलने की शक्ति है।
आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)
सिंह राशि की महिलायें आज निवेश की दिशा में आगे बढ़ेंगी। म्यूचुअल फंड्स में किया गया निवेश अच्छा परिणाम देने लगेगा। कुछ महिलाएं विदेशी योजनाओं में धन लगाने की सोचेंगी और उस पर चर्चा आगे बढ़ेगी। लंबी अवधि में यह निर्णय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सावधानी और जानकारी लेकर किया गया निवेश भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा।
इसे भी पढ़ें-सिंह राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव ज्योतिष
आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
सिंह राशि की महिलाओं को आज अपने दिल की बात कहने में थोड़ी हिम्मत जुटानी पड़ेगी। अगर किसी बात को लेकर मन में डर या संकोच है, तो उसे छुपाने की बजाय सामने लाना बेहतर रहेगा। लाइफ पार्टनर से गहराई से बात करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में नई समझ बनेगी। जो महिलाएं किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने की सोच रही हैं, उन्हें आज अपने डर पर काबू पाना होगा। परिवार में किसी की चिंता आपको अंदर से खाएगी लेकिन खुलकर बात करने से माहौल हल्का होगा और रिश्ता मजबूत बनेगा।
आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)
करियर के मामले में सिंह राशि की महिलाओं को आज थोड़ा जोखिम उठाना पड़ेगा, खासकर अगर आप बदलाव का मन बना रही हैं। कोई नई ज़िम्मेदारी डराएगी लेकिन आप उसमें भी अपनी काबिलियत से असर डालेंगी। ऑफिस में कोई छिपी चुनौती सामने आ सकती है लेकिन आप उस पर काबू पाएंगी। काम के दौरान कोई साथी आपकी ताकत या सफलता से असहज हो सकता है, लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं। जो महिलाएं जॉब बदलने या कुछ नया शुरू करने की सोच रही हैं, आज सही दिन है।
आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)
सिंह राशि की महिलाएं आज रीढ़ और कंधों पर दबाव महसूस करेंगी। गलत मुद्रा में बैठने से दर्द बढ़ सकता है। गरम तेल से सेंक और योग में मार्जारी आसन आराम देंगे। भोजन में हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल करें। अधिक चटपटा भोजन न करें। ध्यान और गहरी सांस लेने से मन शांत रहेगा और शरीर में हलकापन आएगा।
आज सिंह राशि के उपाय (Leo Remedies Today)
आज सिंह राशि की महिलाएं सुबह अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 3 रहेगा, जो दिनभर आत्मबल और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें-सिंह राशिफल 2025: आपकी आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और शादी का कैसा रहेगा हाल? यहां जानें विस्तार से
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों