Aaj Ka Singh Rashifal 23 August 2025: आज के बड़े निर्णय तय करेंगे आने वाले दिन, पढ़ें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए आज का दिन

अपना भविष्य हम सभी जानना चाहते हैं और ज्योतिष इसमें हमारी मदद कर सकता है। अगर आपकी राशि सिंह है और आप इस बात की जानकारी लेना चाहती हैं कि 23 अगस्त का पूरा दिन आपके लिए कैसा हो सकता है, तो यहां पढ़ें आज का राशिफल।
image
image

Leo Horoscope Today, 23 August 2025: सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आकर्षण को बढ़ाने वाला रहेगा। चंद्रमा आज मघा नक्षत्र व सिंह राशि में प्रवेश करेगा। अमावस्या तिथि 11:35 बजे तक और उसके बाद प्रतिपदा होगी। परिघ योग 01:20 बजे तक और फिर शिव योग रहेगा। सिंह राशि की महिलाएं आज अपनी मेहनत से सबका ध्यान खींचेंगी और नए अवसरों को हासिल करेंगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का आज का राशिफल? सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज अपने डर और झिझक को पार करने का दिन है। जिस बात से आप रुक रही थीं, उसमें कदम बढ़ाने का समय है। नई शुरुआत करने के लिए पूरी विश्वास के साथ आगे बढ़ें। खुद से जुड़े फैसलों में देरी आपको रोकती है, इसलिए अब अपने मत को स्पष्ट रखें। आपकी ऊर्जा और आत्मबल आज आपका सबसे बड़ा हथियार है।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्यार और रिश्तों के मामले में सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज दिल की बात कहने का दिन है। अगर आप किसी रिश्ते को लेकर अनिश्चित थीं, तो अब समय है खुलकर सामने आने का। पार्टनर से जुड़ी किसी उलझन पर बात करने से स्थिति साफ होगी और रिश्ता गहराएगा। अविवाहित महिलाओं को किसी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा, लेकिन उन्हें पहल करनी होगी। परिवार में भी किसी सदस्य से पुराना मनमुटाव दूर करने का मौका मिलेगा।

leo horoscope 2025

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर की बात करें तो सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज हिम्मत से काम लेने का दिन है। कोई बड़ा प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू या चर्चा हो तो उसमें आप अपनी बात पूरे आत्मविश्वास से रखेंगी और सामने वाला भी प्रभावित होगा। जो महिलाएं अब तक किसी काम को लेकर संशय में थीं, वे आज उस पर पक्का निर्णय लेंगी और आगे बढ़ेंगी। ऑफिस में सीनियर आपकी हिम्मत और सोच की तारीफ करेंगे। टीमवर्क में भी आप नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी।

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलायें वाहन संबंधित मामलों पर ध्यान देंगी। नया वाहन खरीदने की संभावना है, जिससे व्यक्तिगत सुविधा बढ़ेगी। पुराना वाहन बेचने पर अपेक्षित मूल्य मिलने की उम्मीद है। वाहन की मरम्मत या सर्विसिंग पर भी खर्च बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन का उपयोग बढ़ेगा, जिससे ईंधन पर भी अधिक पैसा लगेगा। इन सभी स्थितियों में सावधानी और नियमित रख-रखाव आर्थिक बोझ कम करेगा।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज पीठ और रीढ़ की हड्डी संवेदनशील रहेंगी। लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने से दर्द हो सकता है। योग से राहत मिलेगी। तेल से हल्का सेक लेना भी फायदेमंद रहेगा। आज ध्यान और श्वास अभ्यास करने से मानसिक शांति मिलेगी। काम और आराम में संतुलन बनाए रखें। समय पर भोजन और नींद लेने से शरीर पुनः ऊर्जावान होगा।

आज सिंह राशि के उपाय (Leo Remedies Today)

आज सिंह राशि की महिलाएं हल्दी और गुड़ का छोटा-सा टुकड़ा मंदिर में चढ़ाएं और घर लौटकर खुद को आईने में देखकर मुस्कुराएँ। शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 1 रहेगा, जो आपके आत्मबल को बढ़ाएगा और पूरे दिन हिम्मत से फैसले लेने की ताकत देगा।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP