आज चंद्रमा कुंभ राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में है। दोपहर 3:03 बजे तक त्रयोदशी तिथि है और फिर चतुर्दशी लगेगी। शाम 4:34 तक गंड योग रहेगा, उसके बाद वृद्धि योग का असर शुरू होगा। आज उन बातों को पकड़िए जो बार-बार हो रही हैं और फैसला कीजिए कि अब इन्हें कैसे बदलना है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि की महिलाएं का आज का राशिफल?
सिंह राशि की महिलाएं आज अपने रिश्तों में दोहराव को नोटिस करेंगी। आप पाएंगी कि कुछ बातें बार-बार वहीं मोड़ पर पहुंच रही हैं। अगर किसी खास रिश्ते में वही बहस, वही दूरी या वही जवाब आता है, तो उसे नजरअंदाज न करें। आज वो दिन है जब आपको सोचकर जवाब देना है, न कि बहस में बह जाना है। शादीशुदा महिलाएं पार्टनर से हुई किसी बातचीत को पुराने चैट्स या मैसेज देखकर फिर से समझ सकती हैं। सिंगल महिलाएं अगर बार-बार एक ही तरह के रिश्तों की तरफ खींचते हैं, तो आज खुद से सवाल पूछना ठीक रहेगा कि इसकी वजह क्या है।
सिंह राशि की महिलाएं आज अपने करियर को नंबर और नतीजों की नजर से देखें। जो काम आप कर रही हैं, उसका असर क्या है, कितना किया और कितना बाकी है-इस पर फोकस करें। अगर आप नौकरी में हैं तो अपने टारगेट्स को दोबारा देखिए और सोचिए क्या जो कर रही हैं वो सही दिशा में है या नहीं। मीटिंग में कोई पुराने डेटा को लेकर आपसे सवाल किया जा सकता है, इसलिए तैयार रहें। बिजनेस से जुड़ी महिलाएं सेल्स ट्रैकर या गूगल शीट दोबारा चेक करें, कोई एंट्री गलत हो सकती है।
पैसों को लेकर सिंह राशि की महिलाओं को आज अपने खर्चों का ट्रैक निकालना चाहिए। कब-कब और कहां-कहां आप खर्च कर रही हैं इसका अंदाजा आपको चौंका सकता है। किसी ऐप या पुराने बैंक स्टेटमेंट में दिखेगा कि छोटी-छोटी चीजों पर कितना पैसा बह गया। अगर आप घर का बजट संभालती हैं, तो आज टोटल जोड़ें और देखें कि क्या वाकई ज़रूरत थी हर चीज़ की। कोई सब्सक्रिप्शन या डेबिट आज बिना याद के कट सकता है।
स्वास्थ्य की बात करें तो सिंह राशि की महिलाओं को आज अपने पैरों के निचले हिस्से, खासकर एड़ियों और पंजों पर ध्यान देना होगा। ज्यादा देर खड़े रहने से थकान या सूजन आ सकती है, खासकर उन महिलाओं को जो किचन या स्टोर में ज्यादा समय बिताती हैं। नए या सख्त जूते पहनने से बचें, पुराने आरामदायक फुटवियर ही पहनें। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में फिटकरी डालकर पैर डुबोना फायदेमंद रहेगा।
आज सिंह राशि की महिलाएं सुबह अपने पुराने बैंक या डिजिटल ट्रांजैक्शन को एक बार ज़रूर चेक करें और किसी बुजुर्ग को सेंधा नमक और नारियल का दान करें। दिन में सुनहरा रंग पहनना आपके लिए शुभ रहेगा और लकी नंबर है 1। फैसले आज आंकड़ों के आधार पर लें, मन के आधार पर नहीं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।