aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 2 November 2025: तुलसी विवाह के दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए अच्‍छे संकेत आ रहे नजर, मिल सकता है नई नौकरी का प्रस्‍ताव, पढ़ें आज का राशिफल

तुलसी विवाह के दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। करियर में नए अवसर, रिश्तों में मधुरता और आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी। पढ़ें 2 नवंबर 2025 का मिथुन राशिफल और जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
astrozindagi
Updated:- 2025-11-02, 08:28 IST

Gemini Horoscope Today, 2 November 2025: आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए कुछ खास है। एक तरफ तुलसी विवाह जैसा पवित्र पर्व पारिवारिक शांति का प्रतीक बना हुआ है, तो दूसरी तरफ शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से जीवन के कुछ हिस्सों में रफ्तार बढ़ने के संकेत हैं। रिश्तों में संवाद बेहतर हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में नई सोच अपनाने की जरूरत पड़ेगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि का आज का राशिफल?

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज घरेलू बातचीत में भागीदारी बढ़ा सकती हैं, लेकिन किसी पुराने वादे को पूरा न कर पाने की स्थिति एक छोटी खटास छोड़ सकती है। पहले से संबंध में रह रहीं महिलाओं को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन तुलसी विवाह के कारण घर में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिससे निजी पल कम मिल सकते हैं। अविवाहित महिलाओं को कोई पारिवारिक मित्र अचानक आकर्षित कर सकता है, लेकिन निर्णय जल्दबाज़ी में न लें।

उपाय: अपने कमरे में गुलाबी रंग का ताज़ा फूल रखें, प्रेम के लिए अनुकूल रहेगा।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र में आज का दिन संभावनाओं से भरा है। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी महिला मित्र की मदद से नई जानकारी मिल सकती है। पहले से कार्यरत महिलाओं को टीम में कुछ नया प्रस्ताव रखना पड़ सकता है, जहाँ शुक्र का तुला प्रवेश प्रस्तुति में प्रभाव बढ़ा सकता है। व्यवसायिक महिलाओं को कॉन्ट्रैक्ट डील्स में क्लाइंट से मिलने के लिए निकलना पड़ सकता है, जहाँ सौम्यता से बातचीत करना फायदेमंद रहेगा।

More For You

उपाय: किसी कन्या को हरे रंग की वस्तु भेंट करें, नौकरी और व्यवसाय में अनुकूलता मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें- मिथुन दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन बड़ा सोच-विचार कर खर्च करने वाला है। घर में तुलसी विवाह संबंधी तैयारी के कारण खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, विशेषकर डेकोरेशन और पूजा सामग्री पर। बचत कर रहीं महिलाएं आज किसी पारिवारिक ज़रूरत के चलते बैंक से पैसे निकाल सकती हैं। निवेश को लेकर असमंजस की स्थिति हो सकती है, ऐसे में फैसला कल तक टालना बेहतर रहेगा।

उपाय: सुबह स्नान के बाद तुलसी के सामने दीपक जलाएं, खर्चों में संतुलन बना रहेगा।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं को आज कंधों और पीठ में खिंचाव या दर्द की शिकायत हो सकती है, विशेषकर उन महिलाओं को जो रसोई या घरेलू कामों में झुककर ज़्यादा समय बिताती हैं। तुलसी विवाह की तैयारियों में लगे रहने से शरीर को आराम नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण शाम तक थकावट महसूस हो सकती है। थोड़ी देर के लिए पीठ सीधी कर बैठने का अभ्यास करें।

उपाय: दिन में एक बार अजवाइन का गर्म पानी पिएं, पीठ दर्द में राहत मिलेगी।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

इसे जरूर पढ़ें- मिथुन दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;