Kark rashifal 12 September 2025

Aaj Ka Kark Rashifal 12 September 2025: कर्क राशि वालों को पुराने रिश्तों और अनुभवों से मिलेगी नई दिशा, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कर्क राशिफल 12 सितंबर 2025: पुराने रिश्तों और अनुभवों से आज कर्क राशि वालों को नई दिशा मिल सकती है। महिलाओं के लिए यह दिन ठोस निर्णय और आगे बढ़ने का संकेत देगा।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-12, 05:55 IST

Cancer Dainik Rashifal 12 September 2025: कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह दिन ठहराव को तोड़कर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। चंद्रमा पहले मेष राशि में और शाम 05:30 बजे के बाद वृषभ राशि में रहेगा। सुबह 11:58 बजे तक भरनी और फिर कृत्तिका नक्षत्र में चंद्रमा का संचार रहेगा। सुबह 09:58 बजे तक पंचमी तिथि और फिर षष्ठी का प्रभाव रहेगा। व्याघात योग दोपहर 01:44 बजे तक और फिर हर्षण योग रहेगा। मन में चल रही कोई दुविधा आज किसी संकेत या सलाह से साफ हो सकती है। पुराने रिश्तों या बीते अनुभवों से सबक लेकर आज ठोस कदम उठाने का समय है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज अपने साथी के साथ किसी ज़रूरी दस्तावेज या संपत्ति से जुड़े विषय पर चर्चा करेंगी, जिससे रिश्ते की गंभीरता और व्यवहारिकता दोनों उजागर होंगी। अविवाहित महिलाएं भी विवाह पूर्व समझौतों या कानूनी बातचीत जैसी स्थिति का सामना करेंगी। आज के दिन प्रेम से जुड़े रिश्तों में गंभीर फैसलों का समय भी आ सकता है, और वहां आप समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगी, जो दोनों के भविष्य को सुरक्षित करेगा।

इसे जरूर पढ़ें- कर्क दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज व्यावसायिक बातचीत करते समय अपनी बात शुरू करने की बजाय सामने वाले को पहले बोलने दें। इससे जरूरतें जल्दी समझ में आएंगी। नौकरीपेशा महिलाएं रिपोर्टिंग या बातचीत में किसी भी जानकारी को छिपाएं नहीं, पारदर्शिता ज़रूरी है। छात्राओं को गाइडेंस लेते समय केवल नोट्स न लें, सवाल पूछें और समझें कि जवाब क्यों ऐसा है। सशक्त संवाद तभी बनेगा जब आप सुनना और बोलना दोनों को बराबर हिस्से में रखेंगी।

यह विडियो भी देखें

Cancer women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आज वित्तीय स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम उठाएँगी। सुबह का समय जरूरी आर्थिक दस्तावेज़ निपटाने में बिताएंगी और दोपहर तक किसी लंबित काम से राहत पाएंगी। शाम को आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी जो सीधा लाभ दे सकती है। आज आप सीखेंगी कि अनुशासन और समय पर किये गये काम हमेशा सही परिणाम देते हैं। आर्थिक रूप से मजबूती के साथ आप आने वाले समय में बचत और निवेश की नई योजना बनाने की शुरुआत करेंगी।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं को आज गर्दन की नसों में तनाव महसूस हो सकता है। बोलते वक्त या खाने के समय हल्का खिंचाव बना रहेगा। फ्रिज से निकला पानी, बर्फ वाला जूस और बहुत सख्त खाना परेशानी बढ़ा सकता है। सुबह तुलसी और अदरक डालकर पानी पीएं। एक्सरसाइज़ में गर्दन को धीरे-धीरे चारों दिशा में घुमाएं। बहुत ऊंचे तकिए या झुकी हुई मुद्रा में मोबाइल चलाने से बचें।

आज कर्क राशि के उपाय (Cancer Remedies Today)

आज कर्क राशि की महिलाएं दूध और केसर मिलाकर अपने माथे पर टीका लगाएं और लक्ष्मी मंत्र का जाप करें। यह आर्थिक चिंता और पारिवारिक असंतुलन को कम करेगा। लकी रंग क्रीम रहेगा। लकी नंबर रहेगा 2।

इसे जरूर पढ़ें- कर्क राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;